राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 जीतने के लिए सीएम अशोक गहलोत लगातार जतन करने में लगे हुए है। इसके चलते हर वर्गों को साधने में लगे प्रदेश मुखिया ने अब बुजुर्गों के लिए नई घोषणा की है। अब राजस्थान सरकार 40 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराएगी।

जयपुर (jaipur news). राजस्थान में अब विधानसभा चुनावों में महज 5 महीने से भी कम का समय बचा है। सरकार ने इस बार चुनावी साल एक बजट में एक से बढ़कर एक घोषणा की। इसी बीच अब सीएम अशोक गहलोत के राजस्थान के बुजुर्ग वोट बैंक को साधने के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सीएम ने राजस्थान में बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की घोषणा की है। राजस्थान के करीब 40 हजार लोग तीर्थ करेंगे। इस तीर्थ यात्रा में बुजुर्गों के देश के 13 तीर्थ स्थानों पर ले जाया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राजस्थान की राजधानी जयपुर में तीर्थ यात्रा के सबसे ज्यादा हुए रजिस्ट्रेशन

यह तीर्थ यात्रा जून महीने के पहले पखवाड़े में शुरू होगी। दरअसल सीएम अशोक गहलोत ने पिछले साल भी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई थी। इसमें तीर्थ यात्रा करने वाले करीब 20 हजार लोग थे। लेकिन इस बार सीएम अशोक गहलोत ने इस संख्या को दोगुना कर दिया है। इस बार 36 हजार यात्रियों को ट्रेन से और करीब 4 हजार यात्रियों को हवाई जहाज से तीर्थ करवाई जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन राजस्थान की राजधानी जयपुर से है। जयपुर से करीब 3864 बुजुर्ग तीर्थ यात्रा करेंगे।

राजस्थान के बुजुर्गों को इन तीर्थस्थलो के कराए जाएंगे दर्शन

तीर्थ यात्रियों को रामेश्वरम, मदुरई, हरिद्वार, झारखंड ओम्कारेश्वर सहित देश के कुल 13 तीर्थ स्थलों पर ले जाया जाएगा। पूरी तीर्थ यात्रा करीब 1 महीने की होगी। वहीं जो बुजुर्ग हवाई यात्रा में शामिल है। उन्हें नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में भी ले जाया जाएगा। इस तीर्थ के यात्रा जो बुजुर्ग अपने साथ एक सहयोगी को भी ले सकते हैं। हालांकि उसका खर्च उन्हें खुद को वहन करना होगा।

वहीं राजनीतिक जानकारों की माने तो सीएम अशोक गहलोत ने चुनावी साल में अपने वोटबैंक को साधने के लिए यह घोषणा की है। क्योंकि आज भी राजस्थान में हजारों परिवार ऐसे हैं जिनमें वोट के मामले में भी परिवार केवल बुजुर्ग की बात मानते है। ऐसे में इस तीर्थ यात्रा के बाद बुजुर्ग सीएम अशोक गहलोत के फेवर में आएंगे। और गहलोत के वोटबैंक भी ही इजाफा होगा।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान के 40 लाख पेंशनर्स के लिए खुशखबरी: 4 दिन बाद 5 महीने के एरियर के साथ मिलेगी पेंशन, लेकिन...