प्रियंका गांधी एक बार फिर राजस्थान पहुंची हुई है। इस बार वे किसी कार्यक्रम में नहीं बल्कि अपने निजी दौरे पर आई है। यहीं पर ही गणतंत्र दिवस मनाएंगी। इसके साथ ही रणथंबोर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का भी लेगी आनंद। पढ़िए उनका पूरा शेड्यूल।

जयपुर (jaipur).कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर राजस्थान आ चुकी है। सोमवार शाम को वह एक दर्जन गाड़ियों के काफिले के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रणथंबोर पहुंच चुकी है। उनके साथ उनके बच्चे और कुछ दोस्त भी आए हुए हैं। फिलहाल सभी रणथंबोर के एक लक्जरी रिसॉर्ट में रुके हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निजी दौरे के चलते पहुंची राजस्थान

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी का रणथंबोर का यह कार्यक्रम 26 जनवरी की शाम तक का है। इसमें प्रियंका गांधी कल्चरल लाइट रणथंबोर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी समेत कई लुत्फ उठाएगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी तस्वीर सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह प्रियंका गांधी और उनके दोस्तों का एक निजी दौरा है। ऐसे में इसकी कहीं पहले चर्चा भी नहीं हुई।

गांधी परिवार की पसंदीदा जगहों में से एक

आपको बता दें कि राजस्थान का रणथंबोर गांधी परिवार के पसंदीदा जगहों में से एक है। हाल ही में जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर जिले में थी तो प्रियंका गांधी राहुल गांधी और सोनिया गांधी तीनों एक दिन के लिए रणथंबोर में रुके थे। यहां उन्होंने टाइगर सफारी भी की। वहीं इससे पहले कई ऐसे मौके सामने आ चुके हैं जब प्रियंका गांधी अपने दोस्तों के साथ और बच्चों के साथ रणथंबोर आ चुकी है। हालांकि वह दिसंबर और जनवरी के बीच ही यहां आती है।

जिस रिसोर्ट में प्रियंका गांधी और उनके दोस्त रुके हुए हैं। वह वर्तमान सुरक्षा घेरे में है। एसपीजी के कमांडो लगातार उस रोड को घेरे हुए हैं। इसके अलावा लोकल पुलिस भी वहां मौजूद है। जानकारी के मुताबिक 25 जनवरी की सुबह प्रियंका गांधी टाइगर सफारी कर सकती है।