राजस्थान से शर्मनाक सामने आई है। जहां एक हैवान ससुर ने बहू के साथ दरिदंगी करके इस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है । गलता गेट थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है । उसकी उम्र करीब 60 साल है। उस पर अपनी बहू से रेप करने का आरोप है।‌ पुलिस ने कुछ दिन पहले बहू की शिकायत पर केस दर्ज किया था, उसके बाद से ससुर फरार चल रहा था ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कभी पैर दबवाता तो कभी पीठ पर मालिश करवाता

दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गलता गेट थाना पुलिस ने बताया क्षेत्र में रहने वाली 24 साल की महिला ने कुछ दिन पहले अपने ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था । उसने लिखवाया था कि जब पति काम पर जाता था तो ससुर बेवजह उसे अपने कमरे में बुलाता था। कभी पैर दबवाता तो कभी पीठ पर मालिश करवाता था, जैसे ही पति आता तो ससुर वापस बहू को अपने कमरे में भेज देता था।

आखिर परेशान होकर बहू ने उठाया ये कदम

कुछ दिन यही सब चलता रहा, लेकिन उसके बाद ससुर की नियत खराब होने लगी। उसने जबरदस्ती रेप किया और किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन तक यह लगातार चलता रहा । जब बहू ने ससुर को कहा कि वह अपने पति को इसके बारे में बताएगी तो ससुर ने उसे फिर धमकाया। आखिर परेशान होकर बहू ने अपने पति की मदद से गलता गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया ।

कोर्ट में पेश हुआ आरोपी ससुर

यह मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था । दो दिन पहले वह घर के नजदीक पुलिस को दिखाई दिया। कल उसे गिरफ्तार कर लिया गया और आज उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है । पुलिस ने बहू का मेडिकल मुआयना भी करवाया है।

3 साल पहले हुई थी शादी

बहू ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब 3 साल पहले हुई थी । पूरे रीति रिवाज के साथ यह आयोजन किया गया था।‌ कुछ महीनो के बाद ही ससुर किसी न किसी तरीके से छूने की कोशिश करने लगा था। महिला ने पुलिस को बताया कि इस बारे में जब उसने अपने पति को बताया तो पति ने कहा कि उसके पिता ऐसे नहीं है , उसे गलतफहमी हुई है। लेकिन करीब 5 महीने पहले ससुर ने छेड़छाड़ के अलावा दबाव बनाना भी शुरू कर दिया था । वह बेटे के काम पर जाने का इंतजार करता था । बहू ने पुलिस को बताया कि उसकी सास नहीं है।