जयपुर में एक फैक्ट्री में काम करने वाले दंपति की 5 साल की बच्ची के साथ उनके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी को बच्ची दादा कहकर बुलाती थी और वह अक्सर उसे टॉफी-बिस्कुट दिया करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में पांच साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां एक 60 साल का बुजुर्ग रेपिस्ट है। मासूम को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी फरार होने की तैयारी में था, लेकिन सही समय पर पुलिस ने एक्शन लिया और अब वह सलाखों के पीछे है। इस घटना से बच्ची के माता-पिता डरे हुए हैं और वे शहर छोड़कर वापस गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह वारदात मालपुरा थाना पुलिस इलाके की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी बिहार के हैं रहने वाले

पुलिस ने बताया एक छपाई फैक्ट्री में बिहार के निवासी पति और पत्नी काम करते हैं। उनके किराये के कमरे के नजदीक ही शंभू नाम का आरोपी रहता है। वह अक्सर उनके घर आया जाया करता था और बच्ची उसे दादा कहती थी। बच्ची को कभी टॉफी तो कभी बिस्कीट देता था तो बच्ची भी उसके साथ रहकर खुश रहती थी।

जिसे मासूम दादा-दादा कहती वही बन गया दरिंदा

कल दोपहर में वह उस फैक्ट्री में गया जहां बच्ची के माता और पिता काम करते हैं। बच्ची भी उनके साथ ही थी। उसने टॉफी दिलाने की बात करकर बच्ची की मां से उसे गोद में ले लिया। दोनो बाहर आ गए। शभूं के मन में बच्ची के साथ दरिंदगी करने का ख्याल था। उसने बच्ची को साइकिल पर बिठाया और अपने कमरे पर ले आया। वहां लाकर उसके साथ रेप किया। वह चीखी तो उसका मंह दबा दिया। उसने इतनी दरिंदगी की कि बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, उसका होंठ भी कट गया है। कमरे के निचले हिस्से पर भी घाव हैं। बच्ची रोते हुए जब मां के पास गई तो मां ने पुलिस को सूचना दी। कल रात आरोप अरेस्ट कर लिया गया है।