जयपुर में निकाली जा रही मशाल यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता व पूर्व उप सीएम सचिन पायलट के साथ हादसा हुआ। गनीमत रही के वे बाल बाल बचे नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। प्रदेश में राहुल गांधी के समर्थन में निकाली जा रही मशाल जुलूस के दौरान हुई घटना

जयपुर (jaipur). राजस्थान की राजधानी जयपुर से खबर है । राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के विरोध में जयपुर में निकाले जा रहे मशाल जुलूस में बड़ा हादसा होते-होते टला। दरअसल इस मशाल जुलूस में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, कैबिनेट मिनिस्टर प्रताप सिंह खाचरियावास, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष समेत अन्य लोग शामिल हुए थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य लोगों के शामिल होने के दौरान भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अचानक से पायलट के करीब गिरी मशाल

सचिन पायलट सबसे आगे अपने समर्थकों के साथ थे। अचानक यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के हाथ में पकड़ी हुई मशाल से अंगारे सचिन पायलट के आगे गिरे। गनीमत रही कि उनके चेहरे या कपड़े पर ही अंगारे नहीं गिरे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के हाथ में मशाल थी। वे सचिन पायलट के एकदम नजदीक चल रहे थे। अचानक भीड़ का धक्का लगा और उनके हाथ से मशाल गिर गई। मशाल के अंगारे सचिन पायलट से टकराते हुए उनके आगे गिर गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद सभी कुछ देर के लिए ठहर गए, बाद में मशाल का जुलूस फिर से रवाना हुआ ।

राहुल गांधी के समर्थन में निकाली मशाल जुलूस

यह जुलूस जयपुर के अल्बर्ट हॉल से रवाना हुआ था। सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस की आवाज दबा नहीं सकती है। राहुल गांधी पर इतनी त्वरित कार्रवाई की जा रही है मानो कुछ भूचाल आने वाला है। उन्होंने कहा कि पहले ईडी के जरिए डराने की कोशिश की गई, बाद में यह घिनौनी चाल चली। यह बिल्कुल सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता केंद्र सरकार की इस हरकत का विरोध करता है। सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। यह मशाल जुलूस करीब 1 घंटे चला। इस जुलूस के दौरान 10 से ज्यादा कांग्रेसी नेता और सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े- राजस्थान कांग्रेस की आंतरिक कलह नहीं हो रही शांतः सचिन पायलट फिर बोले- मुझे CM बनाओ वरना.....