राजस्थान के जयपुर से शॉकिंग घटना सामने आई है। जहां एक लड़की को रेप करने के बाद कटार से सिर से लेकर कमर तक 17 जगह काट डाला। इसके बाद उसे गोली भी मार दी। लेकिन आरोपी भी रेल पटरियों पर आ गया और उसके दोनों पैर कट गए।

जयपुर. राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित प्रागपुरा थाने के पास शनिवार रात एक लड़की को काट दिया गया । लड़की अपने छोटे भाई के साथ अपने ऑफिस से वापस लौट रही थी। इस दौरान राजेंद्र यादव और एक अन्य लड़के ने लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी और उसे सड़क पर गिरा दिया । लड़के के भाई को बुरी तरह पीटा और लड़की के सर से लेकर जांघों तक कटार से 17 वार किया। उसके बाद पैर में गोली भी मार दी । लड़की अभी तक होश में नहीं आ सकी है। उसका एसएमएस अस्पताल में इलाज जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरिंदे ने रेप किया तो उसके भी कट गए पैर

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और एक आरोपी को रविवार रात डिटेन किया । दूसरे आरोपी राजेंद्र यादव को आज सवेरे जयपुर शहर के मालवीय नगर क्षेत्र में होकर गुजरने वाली रेल की पटरियों से बरामद किया है । उसके दोनों पैर कट गए थे। एक पैर कटकर पूरी तरह अलग हो गया , दूसरे पैर को सर्जरी कर जोड़ने की कोशिश की गई है।

पीड़िता से कुछ दिन पहले हुआ था रेप

दरअसल राजेंद्र यादव और उसके कुछ साथियों ने पिछले साल जून के महीने में लड़की के साथ गैंगरेप किया था। राजेंद्र, प्रागपुरा थाना क्षेत्र के नजदीक कोटपूतली इलाके का रहने वाला है। उसके बाद पुलिस केस हुआ और राजेंद्र को जेल हुई । जेल से कुछ समय पहले वह निकला और उसने लड़की को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। वह केस वापस लेने का दबाव बना रहा था और राजीनामा करने की धमकी दे रहा था। लड़की ने इनकार कर दिया तो शनिवार रात लड़की को मारने की कोशिश की। उसके सिर में 100 से ज्यादा टांके आए हैं ।

किडनी, लीवर बुरी तरह से डैमेज

शरीर के अंदरूनी अंग किडनी, लीवर बुरी तरह से डैमेज हो गए हैं। परिवार ने बताया कि बेटी को कई दिनों से धमकियां मिल रही थी। हमने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा देने का भरोसा दिया, सुरक्षा नहीं दी।‌ नतीजा बेटी कई घंटे से होश में नहीं है। उसे वेंटिलेटर पर लिया गया है ।‌उसकी हालत बेहद गंभीर है। इस घटना में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।