जयपुर में दो युवकों ने किन्नर बनकर ट्रक चालकों से लूटपाट की। पुलिस ने 40,000 रुपये बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर के करणी विहार थाना पुलिस ने ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 40,000 रुपये की लूटी गई नकदी बरामद की है। आरोपियों ने किन्नर का भेष बदलकर इस घटना को अंजाम दिया। दोनों रात के समय लड़की बनते थे और हाईवे पर ट्रक वालों से लिफ्ट लेते थे । जैसे ही ट्रक चालक ट्रक रोकता, ट्रक में घुसकर वारदात करते मारपीट और लूटपाट कर फरार हो जाते।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मध्य प्रदेश के रहने वाले और राजस्थान में करते लूट

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले ट्रक चालक महेंद्र सोदिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 दिसंबर 2024 की रात, 200 फीट बाईपास पर दो किन्नर जबरन उनकी गाड़ी में बैठ गए। उन्होंने चालक के साथ मारपीट कर 41,600 रुपये नकद, मोबाइल, पर्स और पहचान पत्र छीन लिए। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टीम

शिकायत दर्ज होने के बाद जयपुर पश्चिम पुलिस उपायुक्त अमित कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। इस टीम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल, सहायक पुलिस आयुक्त आलोक गौतम, और थानाधिकारी गजेंद्र सिंह के साथ अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरधारीपुरा इलाके से गिरफ्तार किया।

किन्नर का भेष बदलकर पूजा के साथ हाईवे पर करते थे हदें पार

गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक उर्फ अन्नू सैनी (24) और पूजा (25) शामिल हैं। अशोक किन्नर का भेष बदलकर पूजा के साथ मिलकर हाईवे और बाईपास पर खड़े ट्रकों में जबरन चढ़ जाते थे। इसके बाद वे चालकों को धमकाकर उनके पास मौजूद नकदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी में से 40,000 रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों को धारा 307 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।