राजस्थान के जयपुर शहर में बुधवार की दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां कांग्रेस नेता को दिन दहाड़े गोली मार दी गई है। बदमाशों ने सिर में सटाकर गोली मार दी और फरार हो गया। नेता को गंभीर घायल हालत में भर्ती किया गया। अस्पताल में जुट रहे समर्थक और नेता।

बारां (baran news). राजस्थान से बड़ी खबर हैं। बुधवार, 7 जून की दोपहर में कांग्रेस के एक नेता को गोली मार दी गई। वह किसी काम से घर से निकले थे और बाजार में आए थे। बाजार में अचानक कुछ लोगों ने रोका और जिद बहस करने लगे। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उनमें से एक गुंडे ने नेता के सिर में रिवाल्वर सटा दिया और गोली मार दी। कांग्रेसी नेता की हालत बेहद गंभीर बनी हुई हैं। उनको इलाके लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मामला राजस्थान के बांरा जिले का हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारां शहर में दिन दहाड़े कांग्रेस नेता ने मारी गोली

दरअसल बांरा जिले से कांग्रेस के नगर अध्यक्ष गौरव कुमार शर्मा आज दोपहर में किसी काम से घर से निकले थे। बाजार में आने के कुछ देर बाद ही कुछ लोगों ने उनको घेर लिया और गोली मार दी। गोली सिर में बेहद नजदीक से मारी गई है। गोली की आवाज आते ही अचानक भगदड़ मची। लोगों ने देखा तो गौरव शर्मा खून से सनी हालत में सड़क पर गिरे हुए थे। उनको तुरंत नजदीक ही निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से बांरा शहर के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया और उसके तुरंत बाद नजदीकी कोटा जिले के बड़े सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।

राजस्थान पुलिस के जिला एसपी राजकुमार चौधरी ने पूरे शहर की नाकाबंदी की

उधर इस घटना के बाद पूरे जिले में हडकंप मचा हुआ है। एसपी राजकुमार चौधरी और अन्य पुलिस अफसर मौके पर मौजूद हैं। आरोपियों की तलाश की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पूरे जिले में नाकाबंदी करवाई गई है। जिले के बाहर जाने वाली सभी रास्तों पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है।

बताया जा रहा है गौरव शर्मा का किसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गौरव शर्मा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष होने के साथ ही पूर्व नगरपरिषद सभापति भी रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें- मोहन भागवत मुर्दाबाद के नारे लगाने पर हुई बहस, बीच शहर में विश्व हिंदू परिषद के नेता को मारी गोली