राजस्थान के जयपुर शहर से शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसकी शिकायत करने रोते हुए लड़की की मां थाने पहुंची। दरअसल 5 दिन जिस लड़की की शादी होना थी वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने जांच की शुरू।

जयपुर (jaipur). शर्मनाक खबर राजस्थान के जयपुर जिले से सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपनी शादी से महज कुछ दिन पहले ऐसा शर्मनाक कांड कर दिया कि होने वाली दुल्हन की मां रोते थाने पुहंची और जयपुर शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एयरपोर्ट पुलिस ने बताया कि 19 साल की अनु की शादी 15 फरवरी को है, लेकिन वह 10 फरवरी को अचानक घर से गायब हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्लर जाने का बोल घर निकली थी दुल्हन

थाने पहुंची पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि घर में शादी की तैयारियां चल रही थी इसी बीच लड़की ने अपने परिवार को कहा था कि वह पार्लर जाकर आ रही है। घर वालों ने भी परमिशन दे दी। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो आसपास तलाश की गई। परिवार के लोग पार्लर तक गए तो पता चला कि वह यहां तक पहुची ही नहीं किसी घटना की आशंका के चलते परिवार के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने बेटी के बारे में पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस भी हैरान रह गई। बाद में पता चला कि कॉलोनी में रहने वाला 17 साल का किशोर भी घर से गायब है। उसका फोन स्विच ऑफ है।

रिश्तेदारों में बट चुके है शादी के कार्ड, बेटी लेकर गहने जेवर लेकर हुई फरार

पुलिस ने बताया कि अन्नू की शादी 15 फरवरी को होनी है। कार्ड बांट दिए गए हैं और 15 तारीख को दूल्हा बरात लेकर आने वाला है। लेकिन इससे पहले दुल्हन घर से फरार हो गई। वह अपने साथ करीब तीन से 40 लाख रुपए के सोने के जेवर भी ले गई। साथ ही 50 हजार रुपए कैश भी वह लेकर चली गई है। पुलिस और परिवार के लोगों ने होने वाली दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। उधर दुल्हन की मां का रो-रोकर हाल बुरा है। वह दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठी है ।

इसे भी पढ़े- देवभूमि हरिद्वार से शॉकिंग खबर: बेटी की शादी से 10 दिन पहले प्रेमी के साथ भागी मां, दुल्हन के गहने भी ले गई