राजस्थान के जालोर पुलिस ने एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। जिसने महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन देकर  रेप किया और न्यूड वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी भी दी।

जालोर. डॉक्टर को धरती का भगवान कहते हैं, क्योंकि वो इंसान की जिंदगी बचाते हैं। लेकिन राजस्थान के जालोर में एक डॉक्टर ने जो शर्मनाक काम किया वो इंसान तो क्या हैवान कहलाने लायक है। महिला मरीज को बेहोशी का इंजेक्शन देकर 7 बार रेप किया और न्यूड वीडियो बनाया। दांतों के डॉक्टर सुरेश सुंदेशा को भीनमाल पुलिस ने अरेस्ट किया है और उसे आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। उससे अब पूछताछ की जा रही है और महिला मरीज के न्यूड फोटो और वीडियो बरामद करने की कोशिश की जा रही है। मामला बेहद ही सनसनीखेज और हैरान करने वाला है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रूट केनाल कराने डॉक्टर के पास गई थी महिला

दरअसल डॉक्टर सुरेश के पास कुछ समय पहले भीनमाल इलाके में रहने वाली एक 25 साल की महिला रूट केनाल यानी दाढ़ के दर्द को सही कराने पहुंची थी। निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने इलाज के बहाने नाम पता पूछा और परिवार के बारे में जानकारी जुटाई और साथ ही इलाज भी किया।

न्यूड वीडियो बनाकर होटल-क्लीनिक में किया रेप

इलाज के बाद रिलेक्स करने को कहा और दर्द कम करने का इंजेक्शन दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई। बेहोशी का फायदा उठाकर उसने अपनी महिला मरीज के साथ रेप किया और वीडियो बनाएं इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर होटल, क्लीनिक और घर में रेप किया। उसे ब्लेकमेल करने लगा। आखिर पीडिता ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी और बाद में पुलिस केस दर्ज कराया। अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।