एक ही समाज के लड़का लड़की को उम्मीद थी कि घरवाले उनकी शादी कर देंगे। लेकिन उन्होंने दूसरी जगह उनकी सगाई कर दी। ऐसे में दोनों ने भाग कर शादी करने का फैसला लिया।

जालौर. राजस्थान में हम लव मैरिज के कई किस्से सुनते हैं। जब घरवालों के रोने धोने के बीच भी प्रेमी युगल शादी कर लेते हैं। लेकिन राजस्थान के जालौर में एक अनूठा प्रेम विवाह सामने आया है। जिसकी कहानी बिल्कुल एक फिल्म जैसी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सगाई के बाद भागकर की शादी

यहां एक ही समाज के लड़के और लड़की की सगाई नहीं हुई तो दोनों ने भागकर शादी की। जब परिजन उन्हें पकड़ने के लिए गए तो प्रेमी युगल दौड़ता हुआ एसपी ऑफिस पहुंच गया। इस दौरान घरवाले उनका पीछा करता रहे।

लड़के लड़की के पीछे भागे घरवाले

जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह लड़के और लड़की के पीछे घरवाले भाग रहे हैं। लेकिन दोनों एसपी ऑफिस पहुंच ही जाते हैं। दोनों के एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद वहां एक बार लोगों की काफी भीड़ जमा हो जाती है। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को वहां से हटा देते हैं।

सगाई दूसरी जगह करने पर भागे

जिस लड़के और लड़की ने यह शादी की वह दोनों एक समाज के ही है। पहले उन्हें संभावना थी कि घरवाले उनकी शादी करवा देंगे। लेकिन जब घर वालों ने उनकी सगाई और कहीं करवाने की सोची तो दोनों ने भागने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें : UP में पीएम आवास की पहली किश्त मिलते ही प्रेमी के साथ भाग गई 11 बीवियां

प्रेमी जोड़े ने मांगी सुरक्षा

प्रेमी जोड़ी ने एसपी के सामने पेश होकर एक दूसरे के साथ रहने और पुलिस सुरक्षा देने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े को सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकाला। आपको बता दें कि लड़के की उम्र 21 साल से ज्यादा हो और लड़की की उम्र 18 साल से ज्यादा हो और यदि दोनों शादी करके साथ में रहना चाहे तो रह सकते हैं। यह कानूनी तौर पर भी जायज है।

यह भी पढ़ें : बिजनेसमैन की दुल्हन ने किया सुसाइड, सिर्फ 24 घंटे पहले हुई थी शादी