राजस्थान के झुंझुनू मर्डर केस में आज पुलिस को लेने के देने पड़ गए। उनके साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसके वजह से उन्हें फायरिंग करनी पड़ी।

झुंझुनू मर्डर न्यूज। झुंझुनू के चर्चित जीजा-साल मर्डर के सिलसिले में सीन रीक्रिएट करने के दौरान पुलिस की जान के लाले पड़ गए। बचाव में फायरिंग की गई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ये सारा मामला 6 अगस्त को अमित सिंह नाम के युवक के मर्डर से जुड़ा हुआ है, जिसमें मृतक के साले रिंकू सिंह समेत 2 लोगों को अरेस्ट किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिपोर्ट के मुताबिक झुंझुनू जिले के सूरतगढ़ थाना इलाके में अमित सिंह और रिंकू सिंह नाम के दो दोस्त रहते थे। लेकिन किसी बात को लेकर दुश्मनी हो गई थी। अमित ने रिंकू को चुनौती दी थी कि वह उसकी बहन से शादी कर लेगा और वो कुछ नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही 6 महीने पहले लव मैरिज कर ली और एक साथ गांव में रहने लगे।

साथियों के मिलकर जीजा को उतारा मौत के घाट

अमित और रिंकू में टसल जारी थी। 6 महीने से रिंकू अपने जीजा को धमकी दे रहा था। इसके बाद 6 अगस्त को अपने कुछ साथियों के मिलकर अमित के दोनों हाथ काट दिए और सीने में पांच गोलियां उतार कर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद सभी फरार हो गए। 2 दिन पहले ही पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिंकू और उसके तीन दोस्त पुलिस कस्टडी में है।

सीन रीक्रिएट करने की तैयारी

पुलिस ने आज चारों आरोपियों को गांव में ले जाकर सीन रीक्रिएट करने की तैयारी की थी।चारों आरोपियों से बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान रिंकू सिंह और उसके साथी विकास ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान रिंकू सिंह और उसके साथी विकास ने भागने की कोशिश की। छीना झपटी में गोली चली और रिंकू सिंह के पैर में लगी। विकास भी भगाने के दौरान घायल हो गया। रिंकू की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस कारण बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

क्या होता है सीन रीक्रिएट?

दरअसल पुलिस कोई भी बड़ा अपराध होने के बाद जांच करने लिए क्राइम किस तरह से घटित हुआ, इसका पूरा एक सीन तैयार करती है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो ग्राफी करवाई जाती है, जैसे किसी पिक्चर की शूटिंग होती है। एक-एक आरोपी को उसके जगह पर खड़ा किया जाता है, जहां पर अपराध करने के दौरान खड़ा था। इसी तरह का सीन रीक्रिएट झुंझुनू जिले में भी आज किया गया, लेकिन यह सीन रीक्रिएट पुलिस और आरोपियों दोनों को भारी पड़ गया।

ये भी पढ़ें: जेल से आया साला और जीजा के सीने में उतार दी पूरी पिस्टल, बहन को कर दिया विधवा