jhunjhunu shocking crime : राजस्थान के झुंझुनूं जिले की पुलिस ने दो ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो एक ही युवक की पत्नियां  हैं। तीनों मिलकर फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

jhunjhunu news : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में में बढ़ रही चोरी की वारदातों के बीच शहर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑटो में सफर कर लोगों के गहने उड़ाने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाएं बेहद शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देती थीं, जिससे किसी को शक तक नहीं होता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर कौन हैं अलवर की ये दो महिलाएं

गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सावित्री (30) और राजोदेवी (40) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी महिलाएं अलवर जिले के निमराना थाना क्षेत्र के माधोसिंहपुरा गांव की रहने वाली हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों के पतियों का नाम एक ही है – शेर सिंह बावरिया, और पुलिस को शक है कि उनके पति चोरी के गहनों को ठिकाने लगाने में मदद करते थे।

एक चोरी करती तो दूसरी उसे देती कवर

ऐसे करती थीं वारदात ये महिलाएं पहले ऑटो में आम सवारी बनकर चढ़ती थीं। इनमें से एक महिला ऑटो में बैठे यात्रियों से बातचीत कर उनका ध्यान भटकाती, जबकि दूसरी महिला बड़ी सफाई से बैग की चेन खोलकर गहने या पैसे निकाल लेती थी। चोरी इतनी चतुराई से होती कि पीड़ित को जब तक पता चलता, महिलाएं ऑटो से उतरकर जा चुकी होतीं।

झुंझुनूं पुलिस को कैसे मिला चोरी का सुराग?

सीसीटीवी से मिली अहम सुराग 11 अप्रैल को मंडावा के भारू गांव निवासी एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसने झुंझुनूं के एक ज्वेलरी शोरूम से करीब एक लाख रुपये के गहने खरीदे, जो घर लौटते समय ऑटो से चोरी हो गए। पुलिस ने जब घटनास्थल के पास प्रभात टॉकीज से गांधी चौक तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियों पर नजर गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने इन महिलाओं की पहचान कर ट्रैकिंग शुरू की और आखिरकार दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख से अधिक कीमत के गहने भी बरामद किए हैं।

झुंझुनूं एसपी ने जनता से की एक अपील 

  • पति की भूमिका की भी जांच जारी फिलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं के पति शेर सिंह बावरिया की भूमिका की जांच कर रही है। आशंका है कि वह चोरी के गहनों को बेचने या उन्हें छिपाने में मदद करता था। हालांकि अभी तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन पूरी टीम इसकी गहराई से जांच कर रही है।
  • पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर सावधानी बरतें और कीमती सामान को सुरक्षित तरीके से रखें।