झुंझुनू की एक सास  की चर्चा पूरे राजस्थान में हो रही है। जिसके बलिदान की वजह से उनकी बहू की  दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की सरकारी नौकरी लग गई। सास पूरी रातभर जागकर बहू के लिए चाय बनाती थी।

जयपुर. हमने तो यही सुना है कि ससुराल में बहुएं अपनी सास की सेवा करती है लेकिन राजस्थान में एक सास ने अपनी बहू की सेवा की। जिसके चलते अब बहू दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन चुकी है। इसके बाद पूरे राजस्थान में उनकी चर्चा है। बहू का नाम संगीता है जिसके स्कूल में कम अंक आते थे लेकिन ससुराल आने के बाद उसने तैयारी करना जारी रखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति दिल्ली में कास्टेबल और पत्नी झुंझुनू में रहती

पति धर्मेद्र यादव तो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल है और संगीता खुद झुंझुनू के पुहानिया गांव में रहती थी। छुट्टियां मिलने पर ही पति घर आते थे। ऐसे में पढ़ाई में ही संगीता खुद को बिजी रखने लगी। साल 2011 में संगीता ने तैयारी करना शुरू किया। सबसे पहले वह 2013 में संस्कृत सब्जेक्ट की टीचर लगी। उसके बाद खुशी दो बच्चे भी हुए।

बहू की एक साथ लगीं कई सरकारी नौकरी

सास मूर्ति ने इसके बाद भी संगीता को सपोर्ट किया और इसके बाद टीचर सहित अन्य कई परीक्षाओं में संगीता को सफलता हासिल की। अकेले दिल्ली गवर्नमेंट की चार नौकरियों की परीक्षा संगीता ने पास की। वर्तमान में वह दिल्ली की यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के पद पर काम कर रही है।

इन सास-बहू के चर्चे पूरे राजस्थान में…

बता दें कि सास बहू के झगड़े वाली खबरें आम हैं, आए दिन हर घर में विवाद की खबर आती रहती हैं। लेकिन इस खबर से उन सास-बहू को सबक लेना चाहिए जो आपस में छोटी-मोटी बातों पर झगड़ती रहती हैं। इन्होंने मुश्किल वक्त में एक-दूसरे को साथ दिया और सफलता की कहानी लिख दी। इन सास-बहू के चर्चे अब झुंझुनू तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पूरे राजस्थान में हो रही है।

गजब किस्मत: ठेले पर चाय पीते-पीते लग गई नौकरी लग गई, ना कोई परीक्षा और ना कोई इंटरव्यू