राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। जहां पति की मौत हो गई और पत्नी घायल है। बाइक पर चल रहे दंपति को पहले कार ने टक्कर मारी और फिर बाइक समेत100 मीटर तक की घसीट हुआ ले गया। करीब 7 सेकंड में यह सब हुआ।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले हिट एंड रन का के सामने आया है। यहां सड़क पर चल रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सामने बाइक पर बैठे एक दंपति को पहले को टक्कर मारी और फिर उसे अपने साथ करीब 100 मीटर तक की घसीट हुआ ले गया। करीब 7 सेकंड बाद वह गाड़ी से अलग हुए। पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की मौत...पत्नी गिन रही आखिरी सांसे

जोधपुर के कोठी थाना क्षेत्र इलाके में यह पूरी घटना हुई। निर्मल मेघवाल नाम का युवक अपनी पत्नी चंचल को एम्स हॉस्पिटल में लेकर गया था। जब दोनों वापस लौट रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों को हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने निर्मल को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

तीन महीने पहले हुई थी शादी, पत्नी थी गर्भवती

आपको बता दें कि निर्मल की शादी 3 महीने पहले ही हुई थी। उसकी वाइफ चंचल प्रेग्नेंट भी है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने टक्कर मारने वाली थार गाड़ी का करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन का ड्राइवर गाड़ी को काफी दूर तक भगा ले गया उसके बाद विवेक विहार में गाड़ी को खुले में छोड़कर फरार हो गया। ड्राइवर का सबसे कोई अता-पता नहीं है। पुलिस लगातार कार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार ड्राइवर इसी तरह से पूरे इलाके में गाड़ी चला रहा था। उसने घर के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे लोगों को नुकसान हुआ। वही आपको बता देती हादसे में जान गंवाने वाला निर्मल जोधपुर में ही एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। उसकी शादी होने के बाद से ही परिवार में जहां खुशी का माहौल था अब वह मातम में बदल चुका है।