सनसनीखेज मामला राजस्थान के जोधपुर शहर से सामने आया है। पत्नी की आखों में धूल झोंककर लिव इन में रह रहा था शख्स। जब पत्नी को पता चला तो फिर वह हुआ जो कोई सोच भी नहीं सकता था। खौफनाक वारदात के बाद बर्बाद हो गए तीन परिवार।

जोधपुर (jodhpur news). राजस्थान के जोधपुर शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में काम करने वाले एक मेल नर्स की यह पूरी खबर है। मेल नर्स राम कुमार ने अपनी पत्नी को धोखा दिया और अपनी स्टाफ में काम करने वाली एक नर्स के साथ लिव इन में रहने लगा। पत्नी का जब इसका पता चला तो नर्स को खूब डांटा फंटकारा। नौबत यहां तक आ गई कि नर्स ने सुसाइड़ कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अब मेल नर्स को अरेस्ट कर लिया है। अब राम कुमार जेल में हैं, उसकी दोस्त की मौत हो चुकी है और आरोपी की पत्नी इसलिए परेशान है क्योंकि उसके पति को जेल हो गई है। पति पत्नी और वो के चलते तीन परिवार बर्बाद हो गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लिव इन पार्टनर ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

जोधपुर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों रेणू नाम की एक युवती ने सुसाइड़ कर लिया था। उसकी लाश फंदे से लटकी हुई मिली थी। पता चला कि उसने खुद को नशे के इंजेक्शन दिए और फांस लगा ली। वह नर्स थी जो जोधपुर के ही एमडीएम अस्पताल में काम करती थी। मूल रूप से वह कोटा की रहने वाली थी लेकिन यहां रामकुमार के साथ एक मकान में रह रही थी। हांलाकि दोनो कमरे अलग थे, लेकिन दोनो के बीच में रिलेशन था।

बर्बाद हो गए तीन परिवार

दोनों के बीच लव अफेयर की जानकारी कुछ दिन पहले ही रामकुमार की पत्नी को लगी तो उसने अपने पति से वह घर खाली करने के लिए कहा। पति राम ने घर खाली कर दिया तो इसी बात को लेकर राम और रेणू में विवाद हो गया। उसके बाद रेणू ने खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने इस मामले में सुसाइड़ के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। अब राम कुमार को अरेस्ट कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े- मकान-दुकान और पिता ने बेटी के इलाज के खून तक बेचा, आखिर में सिस्टम से हारा तो कर लिया सुसाइड, रूला देगी कहानी