राजस्थान के जोधपुर से एक महिला की दर्दभरी कहानी सामने आई है। जहां उसके लिव-इन पार्टनर उसकी पूरी जिंदगी ही तबाह कर डाली। पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप करने वाले आरोपी कोई बदमाश नहीं बल्कि महिला का लिव इन पार्टनर और उसके दोस्त हैं। अब महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-पत्नी की तरह ही रहने लगे थे और…

पीड़ित महिला ने पुलिस में स्वरूपसिंह, भीम गिरी और अन्य के खिलाफ मारपीट,छेड़छाड़ और गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें महिला ने बताया कि वह स्वरूप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहने लगे थे और उसी तरह के संबंध दोनों के बीच थे। एक दिन मौका पाकर स्वरूप सिंह के दोस्तों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

जोधपुर के होटल से लेकर जैसलमेर तक किया रेप….

महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि एक बार वह अपने पति के दोस्तों के साथ जोधपुर में आई थी। यहां पति के दोस्त उसे एक होटल में ले गए जहां एक युवक ने महिला के साथ रेप किया। इसके बाद महिला को लेकर सभी जैसलमेर गए। जहां भी दो युवकों के द्वारा महिला के साथ रेप किया गया।

जोधपुर से अब जैसलमेर ट्रांसफर हुआ केस

महिला के अनुसार इस दौरान दो अन्य युवकों ने भी सहयोग किया था। यह सब कुछ महिला ने अपने पार्टनर को बताया लेकिन उसने भी कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत करवाया। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन के लिए जैसलमेर ट्रांसफर की है।

महिला कुछ बोलती तो दरिंदे दिखाते क्रूरता

पीड़ित महिला के मुताबिक अपने साथ हुई दरिंदगी का वह विरोध करती तो आरोपी उसके साथ काफी देर तक मारपीट करते। ऐसे में पीड़िता कुछ कर नहीं पाती थी। ऐसे में अब महिला ने पुलिस से मांग की है कि उसके साथ हुई दरिंदगी के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।