पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही थी। इसी बात से परेशान पति ने अपनी पत्नी ने गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी अपनी दुकान पर बैठी थी, इसी दौरान पति पहुंचा और गोलियों से भून डाला।

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को तमंचे से गोलियां मारी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के अनुसार मरने वाली महिला का नाम अनामिका बिश्नोई है। जो जोधपुर में नई कलेक्शन के नाम से दुकान चलती थी। वह दुकान पर बैठी हुई थी इसी दौरान वहां उसका पति महीराम आया। जिसने पहले तो महिला के साथ कोई बातचीत की और फिर उस पर तमंचे से गोलियां मारना शुरू कर दिया। महिला को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पति से अलग रह रही थी पत्नी

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि अनामिका अपने पति से पिछले लंबे समय से अलग रह रही थी। दोनों के बीच दहेज का मामला भी चल रहा है। अनामिका के दो बच्चे हैं जो भी उसके साथ ही रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

लोकल पिस्टल से मारी गोली

पुलिस का मानना है कि जिस तमंचे से पति ने अपनी पत्नी को गोली मारी है वह कोई लोकल पिस्टल है। हालांकि पूरी जांच होने और आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। आपको बता दे कि जहां यह पूरी घटना हुई वह जोधपुर का घनी आबादी वाला इलाका है। ऐसे में घटना के बाद इलाके में दहशत फैली हुई है।