राजस्थान के जोधपुर जिले में एक युवक को फिल्मी स्टाइल में गोलियों से भून डाला, बताया जा रहा है कि ये वारदात पुरानी रंजिश के चलते की गई है।

जोधपुर. कई दशकों की लड़ाई को लेकर खूनी जंग आपने केवल फिल्मों में देखी होगी लेकिन राजस्थान के जोधपुर जिले से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक शादी समारोह में युवक को गोलियों से भून दिया गया। दरअसल युवक और हत्यारों के परिवार के बीच पिछले चार दशक से रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते युवक का मर्डर किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

युवक की गोली मारकर हत्या

जोधपुर पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में लंबे समय से रंजिश थी। दोनों खेड़ी सलवा गांव में मौजूद थे। इसी दौरान जगदीश नाम के युवक ने अनिल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग अनिल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जिन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए रेलवे क्रॉसिंग को भी तोड़ दिया।

पुलिस दे रही दबिश

अब तक की पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि जिस जगदीश ने अनिल की गोली मारकर हत्या की उसके पिता थानाराम का मर्डर अनिल ने किया था। क्योंकि थानाराम ने अनिल के दादा का मर्डर किया था। अनिल थानाराम का मर्डर करने के बाद शहर में रहने लगा था। वह गांव बेहद कम जाता था। फिलहाल घटना के बाद अब पुलिस की कई टीम में अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है।

हिस्ट्रीशीटर का साथी था अनिल

घटना के बाद गोली मारने वाला जगदीश और बाकी लोग वहां से फरार हो गए। लेकिन अब पुलिस जोधपुर के ही ग्रामीण इलाकों में देकर उनके साथियों से पूछताछ कर रही है। घटना में मरने वाला अनिल खुद हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का साथी है। दोस्त के साथ कई वारदातों में शामिल भी रहा था। फिलहाल आज हॉस्पिटल के बाहर भारी जाब्ता भी तैनात किया गया।