राजस्थान के झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में दो सीनियर छात्रों ने शराब के नशे में तीन जूनियर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िताओं ने परिजनों और कॉलेज प्रशासन को सूचित किया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

झालावाड़. खबर राजस्थान के झालावाड़ जिले से है। दो सीनियर्स ने शराब पीकर तीन जूनियर लड़कियों को दबोच लिया और उनके साथ गलत हरकतें की। लड़कियों ने विरोध किया और वहां से दौड़ गई। दोनो सीनियर ने पीछा किया और धमकाया कि अगर किसी को बताया तो सीट और जान दोनो जाएगी। लड़कियां अपने रूम में जाकर घंटो रोई और बाद में अपने परिवार से संपर्क किया। उसके बाद सीनियर छात्राओं के साथ जाकर डीन को सूचना दी और अब मामले में एक्शन हुआ है। मामला झालावाड़ जिले के मेडिकल कॉलेज का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सीनियर्स ने लड़कियों के साथ गलत तरीके से रैगिंग ली

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में तीन लड़कियों के साथ सीनियर्स ने गलत तरीके से रैगिंग की। दो सीनियर जिनके नाम रोहित और देवेश हैं....। उन दोनो के खिलाफ एक्शन लिया गया है। दरअसल तीन-चार दिन पहले कॉलेज के दरवाजे पर तीन जूनियर लड़कियां बात कर रहीं थी। देर शाम के समय देवेश और रोहित वहां आए। उनके पास शराब की बोतल थी और दोनो नशे में थे। उन्होनें लड़कियों का हाथ पकड़ा, गंदे कमेंट्स किए और गंदी हरकतें की।

जितना काम गंदा…अंजाम भी हुआ वैसा ही

इसकी सूचना जब डीन सुभाष जैन के पास पहुंची तो अब बड़ा एक्शन लिया गया है। दोनो छात्रों को हॉस्टल से निकाल दिया गया है। उन पर बीस बीस हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है और इसके साथ ही कॉलेज की अनुशासन समिति उनके खिलाफ अलग से कार्रवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि यह सरकारी कॉलेज है और इसमें पढ़ने के लिए कई राज्यों से छात्र आते हैं।