राजस्थान के करौली से एक मां की क्रूरता सामने आई है। जहां महिला ने अपने बच्चे को मारने के लिए अपने आंचल का फंदा बनाकर मासूम को मार डाला। इसके बाद उसी साड़ी से खुद ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

करौली. राजस्थान के करौली जिले से खबर है। करौली के हिंडौन इलाके में रहने वाली एक महिला ने अपने लिए और डेढ़ साल के अपने बेटे के लिए मौत चुनी। पति आज सवेरे दिल्ली से लौटा था और आधा घंटे के बाद घर से वापस रवाना हो गया। उसके जाने के कुछ देर बाद ससुर ने जब दरवाजे बंद देखा तो उसे तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। वहां बहू और पोता एक ही फंदे से लटके हुए थे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को भी हिरासत में ले लिया है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ससुर ने दरवाजा तोड़ा तो लटकते हुए मिले बहू और पोता

जांच पड़ताल कर रही सुरोठ थाना पुलिस ने बताया कि जटनगला गांव में रहने वाले गौतम जाटव की पत्नी शारदा फंदे से लटकी हुई मिली । उसकी साड़ी के पल्लू की दूसरी तरफ डेढ़ साल का बेटा आरुष लटका हुआ था। गौतम के पिता ने पुलिस को बताया कि बहू और पोता कमरे में थे। आज सवेरे ही बेटा दिल्ली से आया था। वह दिल्ली में मार्बल ठेकेदारी का काम करता है । सवेरे करीब 11:00 बजे घर लौटा था और 11:30 बजे वापस निकल गया।

भैसों का दूध निकालने पहुंचे तो दिखा खौफनाक सीन

ससुर ने पुलिस को बताया कि बेटा-बहू और पोता 4 कमरों के एक मकान में अलग रहते हैं। इस मकान के नजदीक ही अन्य मकानों में परिवार के लोग रहते हैं । ससुर ने पुलिस को बताया कि सवेरे करीब 11:00 बजे जब बाड़े में बंधी हुई भैसों का दूध निकालने के लिए वह आया तो उसने एक कमरा बंद पाया। कमरा खोलने की कोशिश की लेकिन नहीं खुला। तो उसे तोड़ दिया गया। अंदर बहू और पोता लटके हुए थे ।

कहीं पति ने तो पत्नी और बच्चे को मार डाला?

पुलिस परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं शारदा के माता पिता और परिवार के लोगों से भी बातचीत कर रही है । फिलहाल इसे सुसाइड माना जा रहा है, लेकिन पति की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।