राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के मर्डर के मामले में बड़ा अपड़ेट सामने आया है। गोगामेड़ीं की हत्या एक सेना के जवान नितिन फौजी ने की थी। बताया जाता है कि जवान हत्या करने के लिए सेना से छुट्टी लेकर आया था।

जयपुर. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को जयपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में गोली मारने वाले दो शूटर की पहचान कर ली है। जिसमें एक शूटर रोहित मकराना का रहने वाला है तो वहीं दूसरा हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है, जिसका नाम नितिन है। बता दें कि नितिन सेना में जवान है, जिसने सुखदेव की खोपड़ी में गोली मारी थी। बताया जाता है कि वह मर्डर करने के लिए नवंबर में आर्मी से छुट्टी लेकर आया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाइक सही कराने का बोल घर से निकला था फौजी

फौजी शूटर नितिन हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के दोगड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी राजस्थान के अलवर जिले के नजदीक स्थित बहरोड की है और इन दिनों वो अपने पीहर में ही है। नितिन फौजी की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें वह सेना की वर्दी में दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि नितिन बीते दिनों 9 नवंबर को आर्मी से छुट्टी लेकर घर आया था। लेकिन कुछ ही दिन रूकने के बाद गायब हो गया था।

नितिन के पिता भी हैं रिटायर्ड फौजी

आरोपी के पिता कृष्ण कुमार तक जब मीडिया पहुंचा तो उनका कहना था कि बेटा तो बाइक सही कराने गया था, अभी तक नहीं लौटा.... अब कुछ लोग बोल रहे हैं कि उसने किसी को मार दिया है। लेकिन हमें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। बता दें कि नितिन के पिता कृष्ण कमार भी रिटायर्ड फौजी हैं। लेकिन इस घटना के बारे में जानकर पूरा परिवार परेशान है। नितिन फौजी 19 जाट बटालियन में तैनात था। उसकी पोस्टिंग अलवर जिले में ही थी जो कि राजस्थान में है। उसकी शादी अभी एक साल पहले ही हुई थी।