राजस्थान के ब्यावर जिले के किशनगंज क्षेत्र में एक महिला पर एसिड अटैक कर कुछ बदमाशा फरार हो गया। महिला को लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। आरोपियों को खोज निकालने के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ब्यावर. राजस्थान के ब्यावर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 35 साल की महिला पर बदमाशों ने एसिड फेंक दिया। बदमाश नकाबपोश होकर आए थे। जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए। जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किशनगंज इलाके की घटना

पूरी घटना ब्यावर के किशनगंज इलाके के मिशन ग्राउंड के पास की है। यहां की ही रहने वाली एक महिला अपने घर की तरफ जा रही थी। जैसे ही वह भगत चौराहे से आगे की तरफ निकली तो बाइक पर आए दो बदमाशों ने उस पर एसिड फेंका और वहां से फरार हो गए।

जोर जोर से चिल्लाई महिला

एसिड चेहरे से लगने के बाद जब जलन शुरू हुई तो महिला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसकी आवाज सुनकर आसपास के सैकड़ो लोग वहां पहुंच गए और उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है और उसके स्वास्थ्य में भी सुधार है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब इस पूरे मामले में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार बदमाश कौन थे और उन्होंने किस लिए महिला पर एसिड फेंका। प्रथम दृष्ट्या पुलिस का मानना है कि मामला आपसी विवाद का भी हो सकता है