Kota Crime News: कोटा में पार्किंग विवाद में मैकेनिक की हत्या। मामूली बहस ने लिया हिंसक रूप, दुकान मालिक घायल। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही है।

Kota parking dispute murder: राजस्थान के कोटा शहर में गुरुवार रात एक मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। महावीर नगर थाना क्षेत्र में कार साइड करने को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते एक मैकेनिक की जान चली गई और दुकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अहिंसा सर्किल के पास एक वर्कशॉप की है, जहां हमलावरों ने चाकू और सरियों से हमला कर सनसनी फैला दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामूली बहस से मौत तक पहुंचा मामला

शिवपुरा की हजीरा बस्ती निवासी इश्तिहाक अहमद की वर्कशॉप पर रात करीब 9 बजे काम समेटा जा रहा था। मैकेनिक सुरेंद्र यादव स्कूटर साइड कर रहा था ताकि वर्कशॉप मालिक की कार खड़ी की जा सके। इतने में एक कार में सवार 4–5 युवक वहां पहुंचे और कार हटाने की बात पर झगड़ने लगे।

चाकू-सरिए से बेरहमी, एक की मौके पर मौत

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने सुरेंद्र पर चाकू और सरियों से हमला कर दिया। उसकी पीठ, पसलियों और गर्दन पर गंभीर वार किए गए। वर्कशॉप मालिक इश्तिहाक ने बीच-बचाव किया तो उन पर डंडों से वार किया गया, जिससे उनका हाथ और पैर टूट गया।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम, परिवार पर टूटा पहाड़

घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इश्तिहाक का इलाज जारी है। सुरेंद्र श्रीनाथपुरम का निवासी था और बीते चार वर्षों से वर्कशॉप में काम कर रहा था। उसके तीन छोटे बच्चे हैं।

CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द गिरफ्तारी के दावे

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डीएसपी मनीष शर्मा के अनुसार, आरोपियों की पहचान हो रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वाह री बीवी: लंगड़े लवर की खातिर अच्छे-खासे पति का कर दिया कत्ल, Idea खतरनाक था