शिक्षानगरी कोटा सिटी अब छात्रों की बुरी खबर के लिए पहचाने जाने लगी है। कभी छात्र सुसाइड कर लेते हैं तो कभी उनकी हत्या हो जाती है। अब एक कोचिंग छात्रा के साथ उसके चार दोस्तों ने नोट्स देने के बहाने गैंगरेप किया।

कोटा (राजस्थान). कोटा में बच्चों के सुसाइड के मामले पहले ही चिंता का कारण बने हुए हैं इस बीच अब नई समस्या से छात्राएं परेशान हैं। इस तरह का दूसरा मामला सामने आया है। दरअसल नोट्स के बहाने दोस्ती करने और फिर छात्रा से गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। चारों भी छात्र ही बताए जा रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। कुन्हाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी के लड़के से सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने यूपी की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया गया। लड़की मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए कोटा आई थी। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए यूपी के ही रहने वाले एक लड़के से हुई। उसने बताया कि वह भी मेडिकल की तैयारी करने के लिए आया हुआ है। दोनो में दोस्ती हो गई।

चार लड़कों ने बंधक बनाकर लड़की का किया गैंगरेप

12 फरवरी को लड़की से लड़के ने संपर्क किया और कहा कि उसके पास कुछ लेटेस्ट नोट्स आए हुए हैं, अगर चाहिए तो इसे कॉपी करा सकती हो। लड़की उसकी बातों में आ गई और उसके रूम पर पहुंच गई। वहां पर कुछ देर के बाद लड़के के तीन दोस्त और आ गए। चारों ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया और किसी को भी बताने पर उसके वीडियो लीक कर देने की धमकी दे डाली। इस घटना के बाद अब पुलिस ने बिहार और यूपी के रहने वाले छात्रों को दबोचा है। कुछ नाबालिग बताए जा रहे हैं। चारों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है।