कोटा की एक कोचिंग हॉस्टल में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी खतरनाक थी कि इसमें 7 बच्चे तो झुलस गए। जिसके बाद हड़कंप मच गया और बच्चों ने हॉस्टल से छलांग लगाना शुरू कर दी।

कोटा. राजस्थान का कोटा शहर जिसे एजुकेशन सिटी के नाम से भी पहचाना जाता है। यहां लगातार सुसाइड के मामले देखने को मिलते हैं। इसी बीच आज कोटा के एक हॉस्टल में आग लग गई। यह आग इतनी खतरनाक थी कि इसमें 7 बच्चे तो झुलस गए। केवल इतना ही नहीं कई बच्चों ने तो हॉस्टल की खिड़कियों में से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि घटना में वह चोटिल भी हुए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग के बाद कोटा हॉस्टल में मची भगदड़

पूरी आग हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट होने से लगी। इसके बाद आगे धीरे-धीरे हॉस्टल में बढ़ती चली गई। ऐसे में वहां भगदड़ सी मच गई। इसी दौरान एक स्टूडेंट अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से कूद गया। यह आग कोटा के कुल्हाड़ी इलाके में आदर्श हॉस्टल में लगी। यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उसी में शॉर्ट सर्किट हुआ और इसके बाद आग बढ़ती ही चली गई। जो छात्र जान बचाने के लिए खिड़की से कूदा उसका नाम अर्पित है। जिसके पैर में अब फ्रैक्चर हो गया है।

हॉस्टल में रहते थे 70 बच्चे

जिस दौरान यह पूरी घटना हुई उसे दौरान दूसरे और तीसरे फ्लोर पर करीब 70 बच्चे थे। हालांकि गनीमत यह रही कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम जल्द से जल्द मौके पर पहुंची। इस घटना में 7 बच्चे झुलसे हैं। जिनका अब अस्पताल में इलाज जारी है।

जब आग लगी तो गहरी नींद में थे छात्र

हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब क्या हो गया। जब सुबह नींद से जागे तो जोर-जोर से भागने की आवाज आ रही थी। हॉस्टल से निकलते वक्त मामूली हाथ भी जले हैं। वही इस मामले में हॉस्टल संचालित की लापरवाही सामने आई है। जिन्होंने अपनी हॉस्टल के अंदर ही बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया हुआ था।