राजस्थान में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एजुकेशन सिटी में एक और महिला ने सुसाइड किया। हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली थी कोटा जिले में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थी। पिता बोले- ट्रांसफर को लेकर परेशान चल रही थी, कहती थी अकेली हूं मन नहीं लगता।

कोटा (kota news). राजस्थान के कोटा जिले में 24 घंटे में 3 लोगों ने सुसाइड कर लिया। इनमें से 2 छात्र हैं और एक सरकारी कर्मचारी है। सरकारी कर्मचारी महिला 29 साल की थी और उसका नाम मीरा कुमारी मेघवाल था। वह मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले के संगरिया क्षेत्र की रहने वाली थी और वह अपना ट्रांसफर बीकानेर संभाग में चाहती थी। लेकिन पिछले 4 साल से वह कोटा के कोथून थाना इलाके में स्थित कृषि अनुसंधान संस्थान में कार्यरत थी और यहां पर कृषि पर्यवेक्षक के पद पर तैनात थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोटा में सरकारी महिला कर्मचारी ने किया सुसाइड

कोथून थाना पुलिस ने बताया कि दोपहर बाद जब परिवार के लोग हनुमानगढ़ जिले से कोटा पहुंचे तब जाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया और मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की गई। कोथून थाना पुलिस ने बताया कि आज दोपहर में जब मीरा के माता-पिता पहुंचे तो उनका कहना था बेटी ट्रांसफर कराना चाहती थी और अकेली रह कर परेशान हो गई थी। पीड़ित परिजन ने बताया कि जब भी घर पर बात होती तो ट्रांसफर को लेकर परेशान रहती थी। कल रात को भी माता-पिता से इस बारे में बातचीत की थी और सोमवार सवेरे उसका शव फंदे से लटका हुआ पुलिस ने बरामद किया।

हनुमानगढ़ की बेटी की लगी थी सरकारी नौकरी पर ज्यादा दिन खुश नहीं रह पाई

पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां थी। मीरा दूसरे नंबर पर थी। 4 साल पहले उसकी सरकारी नौकरी लगी थी, परिवार खुश था लेकिन कुछ दिनों बाद ही वह परेशान रहने लगी। क्योंकि उसे अपने परिवार से दूर सरकारी क्वार्टर में अकेले रहना पड़ता था। परिवार के लोग कुछ दिन उसके पास रहकर आते, लेकिन वह हनुमानगढ़ जिले के नजदीक अपना तबादला चाहती थी। इस बारे में वह प्रयास भी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो सकी।

पुलिस ने कहा फिलहाल कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। लेकिन हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस ने मीरा का मोबाइल फोन जांच के लिए जबत कर लिया है । मीरा के साथ काम करने वाले अन्य साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- कोटा में एक और छात्र के टूटे सपने: घरवालों से मिलने के बाद ही NEET की तैयारी कर रहे युवक ने लगा ली फांसी