राजस्थान के कोटा में एक पति ने अपनी बीवी की पहले तो बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध है।

कोटा. राजस्थान के कोटा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी बीवी की पहले तो बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। इस सनसनीखेज मामले के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों के शव कब्ज में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पता चला है कि युवक ने अवैध संबंध के शक में पत्नी का चाकू से गला रेता। फिर डर के मारे खुद भी मर गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो बेटियों के सामने पत्नी की हत्या

दरअसल, यह शॉकिंग वारदात मंगलवार देर रात कोटा के प्रेम नगर इलाके से सामने आई है। जहां मंगलवार देर रात यहां रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जिस समय उसने इस घटना को अंजाम दिया उस दौरान घर में आरोपी की 5 और 7 साल की बेटियां घर पर सो रहीं थी। लेकिन शक का कीड़ा इस कदर काटा कि उसने अपनी ही बेटियों को अनाथ कर दिया।

मध्य प्रदेश के मऊ का निवासी था आरोपी

मामले की जांच कर रहे डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसकी बीवी का किसी से अफेयर है। दोनों के बीच अवैध संबंध है। जिसके चलते उसने बीवी का कत्ल कर दिया। आरोपी मूल रूप से मध्य प्रदेश के मऊ जिले का रहने वाला था। लेकिन कोटा के भामाशाह कृषि उपज मंडी में हम्माली का काम करता था। अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ कोटा में रहता था। लेकिन उसने अपने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।