राजस्थान के कोटा में नाबालिग दोस्तों ने फेमस होने के चक्कर में ऐसा काम कर दिया है। जिसका दाग जिदंगी भर नहीं मिटेगा, उन्होंने सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के लिए अपने ही दोस्त की जान ले ली।

कोटा. राजस्थान के कोटा में बीते दिनों रील बनाने के दौरान गोली चलने के बाद हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यह कोई आकस्मिक घटना नहीं बल्कि एक हत्या थी जिसे पूरे साजिश से अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने लगाया था हत्या का आरोप

आपको बता दे कि जब परिवार के लोगों ने अपने बेटे यशवंत की मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करना शुरू किया तो सामने आया कि उस दौरान यशवंत के पास मौजूद एक नाबालिग लड़के ने ही उस पर फायरिंग की जो गोली चलाने का वीडियो बनाकर उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करके फेमस होना चाहता था।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इसके अलावा पुलिस ने मामले में झालावाड़ जिले के रहने वाले अजय और कोटा के ही सुभाष नगर के रहने वाले दीपक प्रजापति को भी गिरफ्तार किया है। इनमें दीपक शूटर है। फिलहाल दोनों आरोपी अभी रिमांड पर चल रहे हैं वही नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा जाएगा।

नाबालिग ने चलाई गोली

गोली मारने वाला नाबालिग बीते कई महीनो से दोनों आरोपियों के संपर्क में था। इन्होंने ही मिलकर प्लान बनाया था कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए वह यशवंत पर गोली चलाएंगे और उसका वीडियो रिकॉर्ड होगा तो उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करेंगे। जिससे कि वह रातों-रात फेमस होंगे।

यह भी पढ़ें : जानिये क्यों मैदान में उतरीं सिंधिया, शिवराज और दिग्विजय की बीवियां

बर्थडे से पहले हुई हत्या

आपको बता दे कि यशवंत कोटा अपने दोस्त के पास आया हुआ था। जिसका जन्मदिन भी 5 मई को आना था। लेकिन इससे पहले ही वह दुनिया से चला गया। यशवंत तीन बहनों का इकलौता भाई था। पूछताछ में यह भी सामने आया है । आरोपियों ने देसी पिस्टल भरतपुर से खरीदा था। इसके लिए करीब 5000 रुपए दिए थे साथ में कारतूस भी दिए गए थे।

यह भी पढ़ें : Free में देंगे अखिलेश यादव आटा और डाटा, बोले भाजपा को जनता ने किया Tata