कोटा में बच्चों की पढ़ाई के लिए यूपी से शिफ्ट हुए परिवार के मुखिया ने खुदकुशी कर ली। रिटायर्ड फौजी अरविंद सिंह चौधरी ने सिर में गोली मारकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोटा (राजस्थान). कोटा से फिर बुरी खबर है। पिछले सप्ताह तीन सुसाइड मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें दो छात्र और एक शिक्षक शामिल है। उसके बाद अब नया केस सामने आया है जो आज से पहले कभी सामने नहीं आया है। कोटा मे बच्चों की पढ़ाई के लिए शिफ्ट हुए परिवार के मुखिया ने सुसाइड कर लिया। आज तड़के मौत की खबर पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उद्योग नगर पुलिस जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिटायर्ड फौजी अरविंद यूपी से शिप्ट हुए थे कोटा

पुलिस ने बताया कि परिवार मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। परिवार के मुखिया अरविंद सिंह चौधरी ने सुसाइड किया है। वह परिवार के साथ प्रेम नगर थर्ड इलाके में रह रहे थे। आठ साल से यहां पर एक निजी स्कूल में गार्ड के तौर पर नौकरी कर रहे अरविंद रिटायर्ड फौजी थे। परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। दोनों बच्चे कोटा में पढ़ रहे हैं और यहीं से कैरियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

खोपड़ी में गोली लगते ही खून से सन गई बॉडी

पुलिस ने बताया कि अरविंद ने कल शाम परिवार से बातचीत की थी। बेटी और पत्नी अपने अपने काम में लगे हुए थे। बेटा कहीं बाहर गया हुआ था। अरविंद अपने कमरे में थे। तभी गोली चलने की आवाज आई और उसके बाद अरविंद के सिर से खून बहने लगा। परिवार ने पड़ोसियों की मदद से निजी अस्पताल में अरविंद को भर्ती कराया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। आज तड़के इसकी सूचना पुलिस को मिली और उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। सुसाइड का फिलहाल कोई कारण सामने नहीं आ सका है।