MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान में सबसे बड़ी शादी: पानी पिलाने के लिए 17 KM तक पाइप लाइन, 5 लाख लोगों खाना, मंत्री-मुख्यमंत्री होंगे गेस्ट

राजस्थान में सबसे बड़ी शादी: पानी पिलाने के लिए 17 KM तक पाइप लाइन, 5 लाख लोगों खाना, मंत्री-मुख्यमंत्री होंगे गेस्ट

राजस्थान में 26 मई को इतनी बड़ी शादी समारोह होने जा रहा है, जिसे कवर करने के लिए गिनीज बुक वाले भी आ सकते हैं। इस सामूहिक विवाह में 5 लाख लोगों का खाना तैयार हो रहा है। जिसमें सीएम गहलोत से लेकर कई मंत्री विधायक और लाखों लोग शामिल होंगे। 

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : May 25 2023, 03:25 PM IST| Updated : May 25 2023, 03:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : google

बांरा (राजस्थान). जी हां आपने सही पढ़ा है उपर खबर की हेडिंग में...। यही सब हो रहा है कल यानि शुक्रवार को राजस्थान के छोटे से जिले बांरा में। इतनी बड़ी शादी हो रही है कि गिनिज बुक वाले भी आ रहे है। दावा किया जा रहा है कि यह सबसे बड़ी शादी है। इसमें 2200 जोड़े विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। सीएम अशोक गहलोत समेत कई बड़े नेता चीफ गेस्ट हैं। चर्चा है कि इस शादी पर करीब सौ करोड़ का खर्च आ रहा है, जिसे कई नेता और संस्थाएं मिलकर वहन कर रही है।

25
Image Credit : google

एक महीने से चल रही तैयारी, 5 लाख मेहमान होंगे शामिल

दरअसल सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मेलन के नाम से यह आयोजन किया जा रहा है। इसमें पांच लाख लोगों के मेहमान के रुप में आने की तैयारी की जा रही है। इस सबसे बड़ी शादी की तैयारी एक महीने से चल रही है। आयोजकों को कहना है कि शहर के बाहर ग्रामीण इलाके में करीब एक हजार बीघा जमीन पर काम चल रहा है एक महीने से। करीब चार हजार से ज्यादा छोटे बड़े पांडाल बनाए गए हैं। दूल्हा और दूल्हन के परिवार के लिए अलग से बंदोबस्त हैं।

35
Image Credit : google

8 हजार वॉलिटियर्स बनाएंगे 5 लाख किलो खाना

खाने की तैयारी सात दिन से दो हजार लोग कर रहे हैं। छह हजार लोगों का अलग से स्टाफ बुलाया गया है जो खाने और अन्य जिम्मेदारी देख रहे हैं। एक करोड़ लीटर पानी का बंदोबस्त करने के लिए पूरे इलाके में 17 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। खाने में 800 क्विंटल बेसन की बरफी, 800 क्विंटल नुक्ती, 350 क्विंटल नमकीन बना ली गई है ।

45
Image Credit : google

8 हजार वॉलिटियर्स बनाएंगे 5 लाख किलो खाना

करीब दो हजार किलो पूडी और दाल बनाने की तैयारी आज शाम से शुरू कर दी गई है। कल सवेरे दस बजे से शाम छह बजे तक खाना परोसा जाएगा और एक जगह से दूसरी जगह पर माल भेजने के लिए ट्रैक्टर रखे गए हैं। जिनकी संख्या करीब तीन सौ है। चीनी सीधे महाराष्ट्र की शुगर मील से खरीदी गई है। जिसका वजन 300 क्विंटल है। इसके अलावा 1000 क्विंटल आटा लिया गया है। करीब तीन सौ क्विंटल स्टॉक अलग से है। देसी घी के 1250 टिन और मूंगफली तेल के 2500 टिन मंगाए गए हैं। करीब आधा स्टॉक अलग से रखा गया है।

55
Image Credit : google

एक साथ खाना खाएंगे 25 हजार लोग

करीब तीस पंडाल खाना खिलाने के लिए बनाए गए हैं वह भी बिठाकर। हर पांडाल में करीब पचास हजार लोग एक साथ खाना खा सकते हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे मीडिया प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। हम एक महीने से लगे हुए हैं। हर काम बेहद तरीके से हो रहा है।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved