राजस्थान में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दूल्हे के पिता की जिंदादिली की हर कोई सलाम कर रहा है। क्योंकि करोड़पति शख्स ने अपने दो बेटों की शादी दो गरीब बहनों से कराई है। जिसमें सिर्फ 5 हजार रुपए ही खर्च किए।

जयपुर. इंसानियत शायद इसे ही कहते हैं। जयपुर के एक ज्वैलर ने अपने बेटों की शादी में करोड़ों रुपए खर्च करने का प्लान बनाया, लेकिन पता चला कि शादी में सिर्फ पांच पांच हजार ही खर्च किए। दोनो बेटों की शादी दस हजार में करा लाए और दुल्हनें भी लिवा जाए। दो दिन पहले हुई यह शादी अब चर्चा का विषय बन रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

करोड़ों रुपयों की सम्पत्ति के मालिक हैं पति

दरअसल, जयपुर के सांगानेर इलाके में ज्वैलर कारोबारी सुशील सोनी का मकान हैं। पुश्तैनी कारोबारी सुनील के दो बेटे प्रदीप और दिलिप हैं वे भी पिता के कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं। जयपुर में करोड़ों रुपयों की सम्पत्ति के मालिक है सुशील सोनी....।

दोनो बहनें आरती और दीपिका सुशिक्षित और गुणी

बेटों की शादी का समय आया तो एक साथ दोनो बेटों की शादी करने का विचार आया। किसी ने बताया कि झुझुनूं जिले में दो बहनें... दोनो भाईयों के लिए उचित हैं। दोनो बहनों के परिवार के लोग उनकी शादी एक साथ करना चाहते हैं। उसके बाद 29 जनवरी को सुशील और दोनो बेटे एवं परिवार के अन्य लोग दोनो बहनों को देखने के लिए उनके गांव पहुंचे। वहां जाकर पता चला कि परिवार की आर्थिक हालात सही नहीं हैं। लेकिन दोनो बहनें आरती और दीपिका सुशिक्षित और गुणी हैं। बड़ी बहन आरती नजदीक के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक भी है। सुशील को पता चला कि उनके पिता की कुछ समय पहले मौत हो गई तो वे दुखी हो गए।

चट मंगनी पट ब्याह...

कुछ देर परिवार से चर्चा करने के बाद उन्होनें आरती और दीपिका की मांव एवं परिवार के अन्य लोगों के सामने ऐसा प्रस्ताव रखा कि सबकी आखें खुशी से भीग गई। सुशील ने कहा कि दोनो बेटों की आज ही शादी करेंगे और बेटियों को बहु बनाकर आज ही ले जाएंगे। ऐसा ही हुआ। नजदीक बाजार से दोनो भाईयों के लिए करीब दस हजार रुपए का शादी का सामान आया और चट मंगनी पट ब्याह हो गया। इस शादी की चर्चा अब जयपुर से लेकर झुझुनूं तक हो रही है। परिवार अब शादी के बाद होने वाले रीत रिवाज में व्यस्त है। जल्द ही बड़ा आयोजन करने की भी तैयारी की जा रही है।