नाबालिग बीवी अपने स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त से इश्क करती थी। शादी के बाद भी दोनों के शारीरिक संबंध बनते रहे। जब पति को पता चला तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद लाश को फिल्मी अंदाज में ठिकाने लगा दिया। मामला राजस्थान के बाड़मेर का है।

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक ग्रामीण क्षेत्र में बने टैंक से एक युवक का शव बरामद किया है। जो पूरी तरह से सड़ चुका है। जिस युवक का यह शव है। उसकी हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करवाई। अब पुलिस ने 1 साल बाद हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार 3 मई 2023 को इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त से करती थी इश्क

बाड़मेर के सदर थाना इलाके में रहने वाले युवक खरताराम और उसकी नाबालिग पत्नी के बीच पिछले मई महीने में ही कहासुनी हुई थी। वहीं नाबालिग पत्नी अपने साथ स्कूल में पढ़ने वाले दिनेश से इश्क करती थी। ऐसे में उसने दिनेश को कहा कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दो। इसके बाद दिनेश ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम दिया।

फिल्मी स्टाइल में मर्डर के बाद ठिकाने लगाई थी लाश

दोनों ने युवक को मारने के बाद पहले तो उसकी बॉडी को कपड़े में लपेटा और फिर रैगजीन के मोटे कपड़े में लपेटकर उसे टैंक में फेंका। आरोपी दिनेश इतना शातिर था कि उसने अपनी प्रेमिका के घर आने से पहले बाइक को भी सड़क पर ही खड़ा कर दिया। वहीं मृतक युवक के जूते भी उसने पहनें ताकि ऐसा लगे कि जूते पहनकर मृतक घर से कहीं चला गया।

इश्क के खुलासा होने पर सामने आ गया पूरा सीक्रेट

युवक के अचानक लापता होने के बाद पुलिस ने केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि अन्य भी कई राज्यों में तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस ने पत्नी और संदिग्ध लगने वाले दिनेश से भी पूछताछ की लेकिन वह हर बार पुलिस को गुमराह करते रहे। आखिरकार अंत में जब पुलिस को पता लगा कि दिनेश और युवक की पत्नी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पूरी स्थिति क्लियर हुई जिसके बाद पुलिस ने इस वारदात को खोला।