MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी ICU में भर्ती, रात एक बजे हुआ भयानक हादसा-पूरा राजस्थान मांग रहा दुआ

राजसमंद की विधायक दीप्ति माहेश्वरी ICU में भर्ती, रात एक बजे हुआ भयानक हादसा-पूरा राजस्थान मांग रहा दुआ

MLA Deepti Maheshwari Accident : राजस्थान के राजसमंद से बीजेपी विधायक दीप्ति का शुक्रवार रात एक बजे उदयपुर-राजसमंद नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। वह ICU में भर्ती हैं उनके ठीक होने के लिए पूरा राजस्थान दुआ मांग रहा है।

3 Min read
Author : Arvind Raghuwanshi
Published : Aug 30 2025, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ICU में भर्ती
Image Credit : Asianet News

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ICU में भर्ती

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राजसमंद की विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर अंबेरी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। दीप्ति के साथ उनके निजी सहायक और ड्राइवर भी घायल हुए हैं। तीनों को उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने विधायक को आईसीयू में रखा है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है।

26
दीप्ति के लिए पूरा राजस्थान मांग रहा दुआ
Image Credit : Asianet News

दीप्ति के लिए पूरा राजस्थान मांग रहा दुआ

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के साथ हुए हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा राजसमंद और उदयपुर सोशल मीडिया से लेकर मंदिरों तक विधायक के स्वस्थ होने की दुआ मांग रहा है।

36
कौन हैं विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी
Image Credit : Asianet News

कौन हैं विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

दीप्ति माहेश्वरी भाजपा की दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री स्व. किरण माहेश्वरी की बेटी हैं। राजनीति में उन्होंने अपनी मां की विरासत को आगे बढ़ाया। उनका जन्म 27 अप्रैल 1987 को उदयपुर में हुआ।उन्होंने पुणे से बीबीए और मुंबई के वेलिंगकर इंस्टीट्यूट से बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।महिला उद्यमिता में उन्होंने IIM उदयपुर से भी डिप्लोमा हासिल किया।

46
मां के निधन के बाद बनी विधायक
Image Credit : Asianet News

मां के निधन के बाद बनी विधायक

2021 में अपनी मां के निधन के बाद राजसमंद विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जहां भाजपा ने दीप्ति पर भरोसा जताया। उन्होंने पहली बार में ही चुनाव जीतकर प्रदेश की राजनीति में अपनी दमदार एंट्री दर्ज कराई। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत दोहराई।

56
राजसमंद की बेटी के लिए दुआ
Image Credit : Asianet News

राजसमंद की बेटी के लिए दुआ

राजनीति के साथ ही दीप्ति माहेश्वरी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रही हैं। वह किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की संयोजक हैं और स्वास्थ्य, शिक्षा व महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। आज सड़क हादसे के बाद पूरा राजसमंद ही नहीं, बल्कि राजस्थान की राजनीति भी चिंता में है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं –"राजसमंद की बेटी जल्द स्वस्थ हो, यही भगवान से प्रार्थना है।

66
विधायक दीप्ति माहेश्वरी के पास कितनी संपत्ति
Image Credit : Asianet News

विधायक दीप्ति माहेश्वरी के पास कितनी संपत्ति

राजसमंद से भाजपा विधायक दीप्ति माहेश्वरी न केवल राजनीति में सक्रिय हैं, बल्कि उनकी संपत्ति का ब्योरा भी चर्चा में है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल 4.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें चल संपत्ति 92 लाख से अधिक, 1.85 लाख नकद, करीब 800 ग्राम गहने और बैंकों में 31 लाख से ज्यादा राशि शामिल है। उनके नाम 3.25 करोड़ की जमीन और बिल्डिंग भी दर्ज है। वहीं देनदारियों का आंकड़ा 82 लाख रुपये से अधिक है। IIM उदयपुर से शिक्षा प्राप्त दीप्ति माहेश्वरी सामाजिक व राजनीतिक जीवन में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

राजस्थान की राजनीति, बजट निर्णयों, पर्यटन, शिक्षा-रोजगार और मौसम से जुड़ी सबसे जरूरी खबरें पढ़ें। जयपुर से लेकर जोधपुर और उदयपुर तक की ज़मीनी रिपोर्ट्स और ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए Rajasthan News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — तेज़ और विश्वसनीय राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
राजस्थान दुर्घटना समाचार
राजस्थान समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जोश, रफ्तार और मौत..140 की स्पीड से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे, कार में तड़प-तड़प 4 दोस्तों ने तोड़ा दम
Recommended image2
Success Story: 11 की उम्र में शादी, 20 में पिता बने रामलाल ने कैसे क्रैक किया NEET एग्जाम
Recommended image3
Jaipur News: होटल के कमरे में मास्टर की से घुसा स्टाफ, डरकर भागी 6 साल की मासूम
Recommended image4
Kite Festival : एक गलती और कट गईं 3 गर्दन, पतंग उड़ाते वक्त UP में युवक की मौत
Recommended image5
Jaipur Weather Today: मकर संक्रांति पर जयपुर में शीतलहर का रेड अलर्ट, रहेगा घना कोहरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved