हाल ही में मुंबई में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा होर्डिंग गिरा था। इस होर्डिंग के गिरने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 74 लोग घायल हो गए थे।

राजस्थान न्यूज। हाल ही में मुंबई में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा होर्डिंग गिरा था। इस होर्डिंग के गिरने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी और लगभग 74 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने होर्डिंग के मालिक के खिलाफ जांच शुरू की थी और उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार काम कर रही थी। इस बीच पुलिस ने इस मामले में होर्डिंग लगाने वाली विज्ञापन कंपनी इगो मीडिया लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि हादसे के बाद भावेश भिंडे उदयपुर आ गया था। वो यहां एक होटल में रुका हुआ था। इसके बारे में मुंबई क्राइम ब्रांच को पता चला और वो टीम के साथ उदयपुर पहुंची और दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई में हुई घटना के बाद आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से लगातार कंपनी मालिक फरार था।

मलबे की ढेर में से निकली 73 गाड़ियां

आपको बता दे कि मुंबई में हुई घटना के बाद आरोपी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से लगातार कंपनी मालिक फरार था। यह हादसा इतना ज्यादा खतरनाक था कि इसमें 16 लोगों की मौत तो हुई ही। इसके साथ-साथ ही करोड़ों रुपए का नुकसान भी हुआ। वहीं हादसे के बाद मलबे को साफ करने में 4 दिन का लंबा वक्त लगा, जिस दौरान लगभग 73 गाड़ियां मलबे की ढेर में से बाहर निकली।

ये भी पढ़ें: पिता की शक्ल में दरिंदा, 9 साल की बेटी की चोटी पकड़ दीवार पर दे मारा सिर, गर्दन मरोड़ कर उतारा मौत के घाट