राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही 9 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

राजस्थान क्राइम। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक बेहद खौफनाक खबर सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही 9 साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही मंगलवाड थाना पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी सूरजमल को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया संगरार गांव में रहने वाले सूरजमल ने अपनी बेटी को मार दिया। कल रात को 9 साल की बच्ची राधा का अपने 11 साल के भाई माधु से विवाद हो गया था। इस पर माधु ने बहन की शिकायत पिता से कर दी। इतना सुनते ही पिता ने चोटी से खींचते हुए बच्ची को घर के चौक में ले आया। उसके बाद चोटी पकड़ कर दीवार और जमीन पर कई बार सिर दे मारा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी पिता के क्रूर व्यवहार की वजह से बेटी को काफी चोट आई और सिर से खून की धारा बहने लगी। हालांकि, उसके बाद भी पिता नहीं रूका। उसने अपने चार बच्चों के सामने अपनी बेटी की गर्दन मरोड़ कर गर्दन तोड़ दी और मौके पर ही राधा ने दम तोड़ दिया। उसने बच्चों को धमकाया कि इस बारे में कोई भी किसी से बात नहीं करेगा।

आरोपी सूरजमल चढ़ा पुलिस के हत्थे

आरोपी सूरजमल हत्या के दूसरे दिन सुबह चुपचाप अपनी बेटी को कंधे पर लेकर शमशान घाट में अंतिम संस्कार करने जा रहा था, लेकिन किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। सूरजमल के परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया। बच्चों से पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि पापा ने बहन को मार दिया। परिवार से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि सूरजमल आपराधिक प्रवृत्ति का है। 6 महीने पहले उसने अपनी पत्नी मीरा को इतना मारा था कि वह घर वापस नहीं लौटी। अब उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें: चारधाम यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की मौत, यमराज बनकर आईं 6 भैसें भी नहीं बचीं जिंदा