झुंझुनू जिले में बेहद हैरान करने वाला सामने आया है, जहां शहर के दो अलग-अलग हिस्सों में तीन लोगों को मौत की नींद सुला दिया गया। इसके बाद शहर के लोगों में खौफ बैठ गया है। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है।

झुंझुनूं मर्डर। राजस्थान के झुंझुनू जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कुछ ही घंटों में शहर के दो अलग-अलग इलाके में तीन लोगों को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है। पहली घटना खेतड़ी कस्बे के नजदीक हुआ, जबकि दूसरे को मंड्रेला थाना में अंजाम दिया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई और जांच में जुट गई। हालांकि, सवेरे तक कुछ खास सबूत हाथ नहीं लगे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खेतड़ी कस्बे मर्डर की जांच में जुटी सिंघाना थाना पुलिस ने बताया- ''देर रात सरकारी अस्पताल के बाहर एक बोलेरो आकर रूकी, जिसमें से 4 लोग उतरे और अस्पताल के बाहर रखी स्ट्रेचर खींचकर ले गए। गाड़ी की डिग्गी से एक लाश निकाली और स्ट्रेचर पर रखकर फरार हो गए। मृतक की पहचान झुझुनूं जिले के चिडावा कस्बे में रहने वाले चंद्रपाल के तौर पर की गई, जिसका गला काटकर हत्या कर दी गई। हमने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि, कुछ खास जानकारी नहीं मिली है।"

झुंझुनूं में एक ही रात में दूसरी हत्या

झुंझुनूं में पहली हत्याकांड के कुछ देर बाद ही दूसरे मामले में मंड्रेला थाना इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाले 70 साल के महावीर प्रसाद और 67 साल की उनकी पत्नी भानमति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया-"सवेरे मृतक के परिवार वाले जागे तो चौंक गए। उन्होंने देखा कि बुर्जुगों की लाश पशुओं के बाड़े के नजदीक पड़े हुए थे। उनके गले कटे हुए थे। शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। घर में लूट और चोरी की वारदात भी नहीं हुई है। हत्या का कारण सामने नहीं आ सका है।

ये भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को पेशाब पिलाकर दे दी मौत, जानें क्यों इतनी बेरहम बन गई गर्लफ्रेंड