राजस्थान का नागौर शहर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह है यहां हो रही भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक। इस मीटिंग में प्रदेश की बीजेपी केंद्र में भाजपा सरकार के 9 साल पूरे होने पर कोई बड़ा गिफ्ट देने वाली है।

नागौर (nagaur news). राजस्थान का नागौर शहर चर्चा में आ रहा है। दरअसल यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक चल रही है। जिसमें राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। प्रदेश के इस शहर में बीजेपी की बैठक की वजह क्या है जानिए सब कुछ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्र में भाजपा के 9 साल पूरे होने की खुशी में मनेगा 1 महीने तक जश्न

दरअसल अगले महीने भारतीय जनता पार्टी को केंद्र की सत्ता में आए हुए पूरे 9 साल का समय हो जाएगा। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभिषेक तैयारियों में जुट चुकी है। पार्टी का यह प्रस्ताव है कि इस बार इन 9 सालों के सेलिब्रेशन को एक महीने तक सेलिब्रेट किया जाए। जो 30 मई से 30 जून तक चलेगा। इस दौरान हर जिले में बड़ी बड़ी सभाएं होगी। जिसमें पार्टी के स्टार प्रचारक पर सहित कई केंद्रीय मंत्री और बड़े नेता शामिल होंगे। इसी के लिए नागौर जिले में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसके अलावा इसी दौरान पार्टी नए वोटर्स को जोड़ने के लिए एक अलग से अभियान भी चलाने जा रही है।

क्या है ये विधानसभा चुनाव की तैयारी

हालांकि इस बारे में अभी तक पार्टी ने कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। लेकिन राजनीतिक जानकारों की मानें तो आगामी विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता में जान डालने के लिए भी यह बैठक अहम मानी जा रही है क्योंकि इस बैठक के जरिए तमाम उन कार्यक्रमों की प्लानिंग की जा रही है जिससे आम जनता का जुड़ाव होगा। वही कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में अलग-अलग मोर्चा और मंडलों के पदाधिकारियों के पदों पर बदलाव होगा। उसका डिसीजन भी यही लिया जा रहा हैं।