राजस्थान के एक पति ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि हालही उसकी शादी हुई तो दहेज में एक रुपया भी नहीं लिया। लेकिन दुल्हन एक दिन ससुराल में बनवाए जेवर भी लेकर फरार हो गई।

नागौर. अक्सर हम देखते हैं कि राजस्थान में अब लोग दहेज प्रथा के खिलाफ होने लगे हैं। यहां के लड़के और उसके घरवाले शादियों में दहेज तक नहीं लेते हैं। लेकिन सोचिए यदि इसके बाद भी कोई दुल्हन दूल्हे का सब कुछ लेकर फरार हो जाए तो कैसा होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 लाख के गहने लेकर फरार

इसी तरह का एक मामला राजस्थान के नागौर जिले से सामने आया है। यहां के लाडनूं कस्बे के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी के खिलाफ गहने लेकर फरार होने और 15 लाख की डिमांड करने का मामला दर्ज करवाया है।

बगैर दहेज की शादी

पुलिस को दी शिकायत में जसवंतगढ़ निवासी मोहित प्रजापत ने बताया है कि 30 मार्च को उसकी शादी सुजानगढ़ के शहरी इलाके में रहने वाली सोनू नाम की लड़की से हुई। उन्होंने शादी में दहेज नहीं लिया लेकिन खुद की मर्जी से शादी के बाद अपनी पत्नी को लाखों रुपए के जेवरात बनवा कर दिए।

यह भी पढ़ें : बेटी की इज्जत बचाने पुलिस के चक्कर काट रहे मां बाप, बेटी नहीं निकल रही कमरे से बाहर

पहले मांगे रुपए, फिर दहेज लेकर फरार

शुरू में तो परिवार के मुताबिक वह ढलती गई लेकिन बाद में दुल्हन सोनू की डिमांड लगातार बढ़ती रही वह अपने पति मोहित से 15 लाख की डिमांड करती रही। लेकिन जब पति पैसे नहीं दे पाया तो दोनों के बीच लगातार झगड़ा बढ़ता रहा और अब दुल्हन सोनू लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गई।

यह भी पढ़ें : दो बीवियों के साथ रहेगा जीजा, एक साली और दूसरी घरवाली, पत्नी को नहीं एतराज