राजस्थान के पाली से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली खबर है। जहां एक बहू को अपने ससुर से इश्क हो गया। पति के बाहर जाते ही बेडरूम में ससुर को बुला लेती थी। अब दोनों एक साथ भग गए। तो पति अपनी मां के साथ थाने पहुंचा।

पाली. खबर राजस्थान के पाली शहर से है। पुलिस एसपी पाली को 54 साल की एक महिला ने परिवार दिया है और इस परिवाद पर न्याय की मांगकी हैं । मामला बेहद हैरान करने वाला है। पाली जिले की जैतारण थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।केस दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र करीब 54 साल है। करीब पंद्रह साल से वह रमजान नाम के व्यक्ति के साथ रह रही है। दोनो ने कोर्ट मैरिज की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे ससुर और बहू की मोहब्बत चढ़ी परवान

महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत होने के बाद वह मजदूरी करने लगी और इस दौरान उसकी मुलाकात ठेकेदार रमजान से हो गई। रमजान ने उसके और उसके बच्चे की जिम्मेदारी उठाने की बात कही तो वह तैयार हो गई। दोनो पति पत्नी की तरह पंद्रह साल साथ रहे। सब सही चल रहा था। लेकिन कुछ महीनों पहले जब महिला के बेटे की शादी हुई तो हालात खराब होने लगे। बेटा काम पर चला जाता तो पीछे से बहू का ससुर रमजान उसके साथ समय बिताने लगा। महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले बेटे का एक्सीडेंट हो गया तो बहू कुछ दिन तो बेटे की सेवा की लेकिन फिर भी वह कोमा में चला गया। इस दौरान उसकी अपनी ससुर से और ज्यादा नजदीकी बढ़ गई।

बहू अब ससुर के साथ भाग गई

कुछ दिन पहले रमजान अपनी बहू को ही भगा ले गया और साथ में दो साल का पोता भी ले गया। अब मां और बेटे ने एसपी से गुहार लगाई है कि बहू साथ नहीं रहना चाहती तो कम से कम पोते को दिलवा दिया जाए। पुलिस ने कहा कि रमजान और उसकी बहू दोनो की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल किसी तरह की कोई जानकारी नहीं मिली है।