Pali News : राजस्थान के पाली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक नई-नवेली दुल्हन ट्रेन की टॉयलेट में कांड कर गई। जबकि दूल्हा बेचारा बोगी में सीट पर बैठा-बैठा रोता रहा। 

पाली (राजस्थान). पाली जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया। शादी के महज 20 दिन बाद ही दुल्हन अचानक गायब हो गई, और पति अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है। यह कहानी जितेंद्र दास (21) की है, जिसने लाखों रुपए खर्च कर यूपी की एक युवती से शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही हफ्तों बाद वह ऐसी चाल चली कि पति के होश उड़ गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब के कनेक्शन से राजस्थान आई थी दुल्हन

 जितेंद्र दास, जो पंजाब में मिठाई की दुकान चलाता है, उसकी मुलाकात इरशाद नाम के एक व्यक्ति से हुई। इरशाद ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अच्छी लड़की से शादी करवा सकता है, लेकिन इसके लिए मोटी रकम लगेगी। शादी के नाम पर 3.5 लाख रुपए की मांग की गई। जल्द ही 13 दिसंबर 2024 को प्रियंका नाम की लड़की को माता-पिता के साथ पेश किया गया, और शादी की रस्में पूरी कर दी गईं। शादी के बाद सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन 4 जनवरी को इरशाद का फोन आया। उसने कहा कि प्रियंका के पिता की तबीयत बहुत खराब है और उसे घर भेजना जरूरी है। पति जितेंद्र अपनी पत्नी को लेकर बनारस पहुंचा, जहां चार दिन तक दोनों रुके। लेकिन असली खेल तो 8 जनवरी को शुरू हुआ।

दुल्हन को लेने बनारस गया था दूल्हा

 पाली लौटने के लिए दोनों ट्रेन में सवार हुए, लेकिन जब आगरा रेलवे स्टेशन आया तो प्रियंका ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया। जितेंद्र इंतजार करता रहा, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। उसने हर जगह तलाश की, लेकिन प्रियंका का कोई सुराग नहीं मिला। जब उसने दलाल और प्रियंका के माता-पिता से संपर्क करने की कोशिश की, तो सभी के फोन बंद मिले। अब जितेंद्र को एहसास हुआ कि यह शादी नहीं, बल्कि एक सोची-समझी ठगी थी। घर की अलमारी से गहने और 50 हजार रुपए भी गायब थे। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।