राजस्थान पुलिस और सरकार का क्रूर चेहरा बताते हुए लोगों ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें पुलिसकर्मी महिलाओं को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बुरी तरह लाठियां महिलाओं पर बरसाईं।

जालौर. राजस्थान का जालौर जिला आज चर्चा में है। जहां चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करके बने मकानों को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लगी हुई है। आज यहां डेढ़ सौ से अधिक मकान और करीब 160 कच्चे मकान हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गहलोत के बेटे ने इस वीडियो को किया शेयर

7 मई को इस संबंध में आदेश जारी हुए थे। जब लोगों को पता चला कि आज अतिक्रमण हटाने वाला है तो वहां की महिलाएं सड़कों पर और मकान के बाहर बैठ गई। अब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ने भी इस कार्रवाई का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किया है जिसमें वह भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अतिक्रमण हटाने का यह मामला कोर्ट में चल रहा

आपको बता दें कि लंबे समय से अतिक्रमण हटाने का यह मामला कोर्ट में चल रहा था जिसके बाद इसी महीने अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए गए। अब यह कार्रवाई तीन दिन तक जारी रहेगी।अब यह अतिक्रमण की कार्रवाई सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रही है। लोग इसे राजस्थान पुलिस और सरकार का क्रूर चेहरा बताते हुए नजर आ रहे हैं। वही एक वीडियो भी देखा जा सकता है जिसमें पुलिसकर्मी महिलाओं को खदेड़ते हुए नजर आ रहे हैं।