राजस्थान में सत्तधारी कांग्रेस सरकार वापस बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सीएम गहलोत रोजाना करोड़ों रुपए की घोषणाएं करने में लगे हुए हैं। इसी बीच आज सचिन पायलट के गढ़ टोंक जिले में प्रियंका गांधी की बड़ी सभा है, जहां से वह चुनावी हुंकार भरेंगी।

टोंक. राजस्थान में अब विधानसभा चुनाव होने में 3 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। करीब एक महीने बाद राजस्थान में आचार संहिता लग जाएगी। इससे पहले राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने ही चुनाव प्रचार में अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्रियों को बुलाकर अपने वोटर को साधने में लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी इसी प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गहलोत सरकार ने कार्यक्रमों में खर्च कर दिए सैंकड़ों करोड़

कांग्रेस पार्टी भी चुनाव से पहले अब राजस्थान में अपने केंद्रीय नेताओं को बुला रही है। इतना ही नहीं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन नेताओं के कार्यक्रम के जरिए करोड़ों रुपए की सरकारी घोषणाएं भी करवा रहे हैं। आपको बता दे कि हाल ही में करीब तीन से चार दिन पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के भीलवाड़ा आए। जहां से सीएम अशोक गहलोत ने करीब 900 करोड़ से ज्यादा रुपए की सरकारी घोषणाएं।

पायलट के गढ़ टोंक में प्रियंका करेंगी संबोंधित

वहीं अब आज राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आ रही है।जो यहां विशाल आम सभा को संबोधित तो करेगी ही, इसके अलावा राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्र में इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत करेगी। इस योजना के शुभारंभ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी निवाई में ही होना है। सीएम अशोक गहलोत खुद लगातार इस पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वही आपको बता दे कि राजस्थान के टोंक क्षेत्र में आकर प्रियंका गांधी दलित वोट बैंक को साधने का काम करेगी। वर्तमान स्थिति की बात करें तो टोंक में चार विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें मालपुरा को छोड़कर अन्य तीनों सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है।

टोंक में प्रियंका गांधी के पहुंचने के सियासी मयाने

ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी की मंशा है कि इस चुनाव में भी टोंक क्षेत्र में मजबूती कायम रहे। इसके लिए प्रियंका गांधी की सभा टोंक में करवाई जा रही है। वही आपको बता दे कि कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इसी इलाके से चुनाव लड़ते हैं। वही पायलट प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में प्रियंका गांधी उन्हें और मजबूती प्रदान करेगी...