राजस्थान के जयपुर से हैरान कर देने वाली खबर है। जहां एक साथ 22 खूंखार बाल आरोपी बाल सुधार गृह से फरार हो गए। सभी जेल की लोहे की रॉड तोड़कर भागे हैं। पुलिस से लेकर जेल तक में हड़कंप है।

जयपुर. राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राजस्थान से एक साथ 22 खूंखार आरोपी फरार हुए हैं। इनकी उम्र चौदह साल से 18 साल के बीच है। इनमें बड़ी वारदात के आरोपी भी शामिल है। जिन पर डबल मर्डर, गैंगरेप, फायरिंग, लूट जैसी गंभीर धाराओं के केस दर्ज हैं। यह एस्केप राजस्थान की सबसे सुरक्षित बाल सुधार गृह से हुई है। इस घटना के बाद पूरे जिले में हडकंप मचा हुआ है। पूरे शहर की पुलिस इन खूंखार आरोपियों को तलाश करने में जुट गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खिड़की पर लोहे के मोटे सरिए लगाए थे, उनको काटकर भागे....

जयपुर की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बताया कि बाल सुधार गृह के पीछे की ओर स्टोर रुम बना हुआ है। इस स्टोर रूम में बड़ी खिड़कियां है। जिन पर खिड़कियों के अलावा लोहे के मोटे मोटे सरिये लगाए गए हैं, ताकि यहां से बाहर नहीं जाया जा सके। लेकिन आज सवेरे करीब पांच बजे से छह बजे के बीच में बाल अपचारी इन मोटे सरियों को काटकर फरार हो गए। ये जयपुर समेत आसपास के जिलों में आरोपी हैं। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि किसी बाहरी व्यक्ति की मदद से ये काम किया गया है।

बाल सुधार पर आयोजन होना था, उससे पहले ही कांड हो गया....

बताया जा रहा है कि एक या दो दिन में बाल सुधार को लेकर बाल सुधार गृह में एक बड़ा आयोजन होना थां जिनमें बाल अपचारियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने को लेकर बातचीत और चर्चा होनी थी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उससे पहले ही बाल अपचारी बड़ा कांड़ कर गए।