राजस्थान के अलवर जिले में एक पति पत्नी की छोटी सी बात पर हैवान बन गया। पत्नी ने सिर्फ चाय बनाने से इंकार कर दिया था। वह बात उसे ऐसी चुभी की उसने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है।

अलवर. बीते दिनों अलवर जिले में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया। जहां एक कमरे में मां और उसके तीन बेटे-बेटी के शव पड़े मिले। अब इस मामले में पुलिस ने सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने मामले में महिला के पति को ही गिरफ्तार किया है। जिसने केवल चाय नहीं बनाने की बात पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का मर्डर कर दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहन और बच्चों को जहर देकर मारा

पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर मृतक महिला मंजू के भाई सुरेंद्र ने अपने जीजा तेजपाल के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके जीजा ने उसकी बहन और बहन के बच्चों को जहर देकर मार दिया। जिसके चलते चारों एक ही बिस्तर पर पड़े मिले। आपको बता दे की मंजू के अलावा तेजपाल ने 11 साल की बेटी शिवानी, 7 साल की दिव्यांशी और 6 साल के प्रियांशु को मारा था।

पति ने सुनाई खरी खोटी

पुलिस के अनुसार पुलिस को मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। ऐसे में पुलिस ने लगातार महिला के पति पर नजर बनाए रखी। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बता दिया कि वह खेत से काम करके घर पर लौटा तो अपनी पत्नी मंजू को चाय बनाने के लिए कहा लेकिन मंजू ने उसे कहा कि तुम बच्चों के लिए करते ही क्या हो जो तुम्हारे लिए चाय बना कर दूं।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 16 वें एवेन्यू गौर सिटी 2 में लगी भीषण आग, वीडियो वायरल

तकिये से मुंह दबाकर मार डाला

इस बात से एक बार तेजपाल नाराज हुआ और फिर रात को 10 बजे घर आया। जहां उसने पहले तो अपनी पत्नी के चांटा मारा और फिर तकिए से मुंह दबाकर मर्डर कर दिया और इसके बाद एक ही कमरे में सो रहे अपने तीनों बच्चे-बच्ची का मुंह भी ताकि इसे दबाकर उनका मर्डर कर दिया। और अगले दिन पुलिस के सामने ही रोने का नाटक करने लगा।

यह भी पढ़ें: जेल में बंद UP के समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी के ठिकानों पर ED की रेड