प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देंगे। 

जयपुर। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव का बिगूल फूंकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जयपुर में आज शाम चार बजे परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवर्तन संकल्प महासभा का आयोजन जयपुर के सांगानेर इलाके के दादिया किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट आएंगे। इसके बाद वह वायुसेना के हेलीकॉप्टर में सवार होकर रैली स्थिल के पास बने हेलीपैड पर उतरेंगे। हेलीपैड से रैली स्थल तक वह छोटा सा रोड शो करेंगे। इसके लिए रथ तैयार किया गया है।