राजस्थान के दौसा जिले से शॉकिंग खबर है। जहां एक दुल्हन के साथ शादी के 4 दिन बाद गैंगरेप किया गया। हैरानी की बात यह है कि यह रेप खुद दूल्हे ने अपने भाई के साथ मिलकर किया।

दौसा (राजस्थान). 18 फरवरी को 24 साल की युवती की शादी दौसा जिले के बैजू पाड़ा थाना इलाके में रहने वाले 28 साल के युवक से हुई । शादी के 7 दिन बाद नई नवेली दुल्हन ने अपने पति और परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है । इस सनसनीखे इस घटना के बाद एक बार तो पुलिस भी चकमा खा गई, लेकिन जब दुल्हन ने पुलिस को सबूत दिए तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति-देवर और दोस्तों ने किया रेप

अब दुल्हन का मेडिकल कराया जा रहा है । गैंगरेप के अलावा दहेज के लिए मारपीट करने की भी शिकायत की गई है। बैजू पाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि दुल्हन ने अपने पति के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है । उसने लिखवाया है कि पति के बाद देवर आया और उसके अलावा दो युवक और कमरे में घुसे । सभी ने मिलकर संबंध बनाए और मारपीट की।

दौसा के थाने में दर्ज रेप का मामला

परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने इस बात पर गौर नहीं किया और कहा इस मामले का जिक्र बाहर किसी से भी नहीं करना है, नहीं तो इस तरह की घटना रोज होगी।‌ लड़की ने पहले अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। जब माता-पिता को इसका पता लगा तो वह तुरंत लड़की के ससुराल पहुंचे और उन्होंने बेटी को पुलिस थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराया । इस घटना के बाद पति, देवर समेत अन्य लोग फरार हैं।