राजस्थान चुनाव को लेकर प्रदेश में प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। इस दौरान अशोक गहलोत भी वादे पर वादे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार रिपीट हुई तो रसोई गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलेंगे। 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के पहले लगातार राजनीतिक पार्टियों अपने समर्थन में लोगों से मतदान करवाने के लिए अलग-अलग वादे कर रही हैं। इसी बीच सोमवार को प्रदेश के अशोक गहलोत ने एक और बड़ा वादा कर दिया है। गहलोत ने प्रदेश की जनता को 500 की बजाय अब महज 400 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

500 का सिलेंडर 400 में देने की घोषणा
अशोक गहलोत ने कहा कि यदि हमारी सरकार आई तो 500 का सिलेंडर 400 में मिलेगा। इसके साथ ही किसानों का 15 लाख का आपदा बीमा करवाया जाएगा। हालांकि फूड सिक्योरिटी एक्ट में आने वाले परिवारों को 500 की बजाय सिलेंडर के 400 रुपए देने होंगे। वहीं आपदा बीमा ओलावृष्टि जैसे प्राकृतिक आपदाओं के समय इंश्योरेंस लाभदायक होगा।

केवल राजस्थान ऐसा प्रदेश जहां पेपर आउट पर उमकैद की सजा
अशोक गहलोत ने कहा कि हमने जो 7 गारंटी दी हैं वह बहुत महत्वपूर्ण हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेता धर्म और जाति के आधार पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट और आर्मी के पेपर आउट हुए लेकिन पूरे देश में केवल राजस्थान एकमात्र स्टेट है जहां पेपर आउट पर आजीवन कारावास का कानून पास कर दिया गया। प्रधानमंत्री को देश की चिंता होनी चाहिए। पेपर आउट होने का कारण जानना चाहिए क्यों देश में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पढ़ें प्रियंका गांधी बोलीं- पीएम मोदी राजस्थान में दूरबीन से मुख्यमंत्री ढूंढ रहे

संकल्प पत्र से भी 50 रुपये कम कर दिए दाम
दरअसल अशोक गहलोत सोमवार को राजस्थान के अलवर शहर में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अजय अग्रवाल के समर्थन में सभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री भी मौजूद रहे। बीते दिनों जब भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया तो उन्होंने 500 का सिलेंडर 450 में देने की बात कही थी लेकिन अब मुख्यमंत्री ने यह घोषणा कर उनकी किरकिरी करी है।