राजस्थान विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी आज कभी भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। इसके लिए दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। 

जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव अब नजदीक है। मतदान होने में करीब 40 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। भाजपा ने तो राजस्थान में आचार संहिता लगने के साथ ही अपने 41 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करके चुनावी बिगुल को बजा दिया लेकिन राजस्थान में कांग्रेस आचार संहिता लगने के 10 दिन बाद तक अपने उम्मीदवारों के चेहरे तय नहीं कर सकी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी ने चुनाव समिति को 100 नाम सौंपे

हालांकि आज कांग्रेस की यह लिस्ट जारी होने वाली है। क्योंकि दिल्ली में बीती रात से प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के प्रदेश और केंद्रीय नेता लगातार मैराथन बैठक कर रहे हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चल रही है। जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी मौजूद है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने चुनाव समिति को 100 ऐसे नाम सौंपे हैं जिनकी सीटों पर दूसरा कोई नाम ही नहीं है। यानी ऐसी सीट जिस पर दावेदारी करने वाला केवल एक आदमी हो।

पहली सूची में इन नेताओं के नाम शामिल

ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक समाप्त होने के साथ ही कांग्रेस करीब 100 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी। पार्टी सूत्रों की माने तो पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्रियों के नाम भी शामिल है।कांग्रेस पार्टी लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, सरदारपुरा से अशोक गहलोत, नाथद्वारा से विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, टोंक से सचिन पायलट, बायतु से हरीश चौधरी, केकड़ी से रघु शर्मा, जहाजपुर से धीरज गुर्जर और सलूंबर से रघुवीर मीणा की टिकट वापस रिपीट करने वाली है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार के ज्यादातर मंत्रियों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से ही पार्टी टिकट देगी।

कांग्रेस नए चेहरे को भी दे सकती है टिकट

वहीं लोहावट विधानसभा, मुंडावर जैसी आधा दर्जन विधानसभा में नए चेहरे को टिकट देकर पार्टी चौंका सकती है। वही राजस्थान में अब भारतीय जनता पार्टी भी कांग्रेस की पहली लिस्ट आने का इंतजार कर रही है। क्योंकि कांग्रेस की लिस्ट आने के बाद भारतीय जनता पार्टी उन सीटों पर काउंटर अटैक के लिए अपने मजबूत उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।