राजस्थान में चुनाव की तारीक में बदलाव किया गया है। पहले 23 नवंबर को मतदान की तारीख तय की गई थी लेकिन अब यह 25 नवंबर को कर दी गई है। माना जा रहा है कि देवउठानी एकादशी के कारण चुनाव की तारीख बदली गई है।

जयपुर। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले अब राजस्थान में चुनाव को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर राजस्थान में हजारों की संख्या में शादियां होने के कारण चुनाव आयोग ने अब मतदान की तारीख बदल दी है। 23 नवंबर को होने वाला मतदान अब 25 नवंबर को किया जाएगा। हालांकि इसके अलावा जो शेड्यूल है उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चुनाव आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल में तिथियां इस प्रकार हैं

  • 30 अक्टूबर 2023 को चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। यानी चुनाव में किन नियमों की पालना किया जाना है उसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।
  • 30 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर तक विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अपना नामांकन करा सकेंगे।
  • विधायक का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का नामांकन भरे जाने के बाद 7 नवंबर को स्क्रुटनी की जाएगी और इस दौरान यह तय हो जाएगा कि कितने नामांकन सही तरीके से दाखिल किए गए हैं।
  • 9 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस लेने के लिए एलिजिबल होंगे। इसके बाद उन्हें नामांकन वापसी नहीं की जा सकेगी।
  • इसके बाद 25 नवंबर को राजस्थान में एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।
  • उसके बाद 3 दिसंबर से मत पत्रों की गिनती शुरू होगी और यह गिनती 2 दिन जारी रहेगी। 
  • 5 अक्टूबर को यह तय हो जाएगा कि राजस्थान में नए साल में किसकी सरकार बनी है।

देवउठनी एकादशी पर पर प्रदेश में करीब 50 हजार शादियां
देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को पड़ रही है। हर साल इस दिन यहां करीब 50 हजार शादियां होती हैं। ऐसे में चुनाव की तारीख भी 23 नवंबर को पड़ने से बहुत से मतदाता वोट देने जाने से चूक जाते। इस कारण चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया।